शाहरुख खान की हिम्मत अवेटेड फ़िल्म पठान के गाने को रिलीज कर दिया गया है। इस फ़िल्म के ट्रेलर को। लोगों ने बेहद पसंद किया है। यशराज बैनर तले बनी इस फ़िल्म को अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। यह फ़िल्म शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले चार सालों में शाहरुख खान की कोई भी फ़िल्म नहीं आई है। इतने समय से बड़े पर्दे से दूर रहने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने भी इस फ़िल्म के लिए काफी मेहनत की है।उनकी मेहनत फ़िल्म के गाने बेशर्म रंग में साफ तौर पर देखा जा सकता है।शाहरुख के एब्स देखकर लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि फ़िल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस और फिजिक्स पर काफी पसीना बहाया है।
फ़िल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएँगे।जॉन अब्राहम इस फ़िल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बॉलीवुड में जॉन अब्राहम को उनकी फिजिक और शानदार बॉडी के लिए जाना जाता है।इस इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम को टक्कर देने के लिए शाहरुख खान ने भी जिम में कई घंटों तक पसीने बहाया हैं। दीपिका पादुकोण की बात कर रहे हैं तो वह भी इस फ़िल्म में काफी हॉट नजर आ रही है। इस फ़िल्म में आशुतोष राणा और सलमान खान ने भी गेस्ट अपीयरेंस दिया है। इस फ़िल्म का बजट करीबन 250 करोड़ का बताया जा रहा है। ऐसे में इस फ़िल्म के स्टारकास्ट की फीस जानना बेहद दिलचस्प होगा।
शाहरुख खान ने इस फ़िल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस फ़िल्म के लिए शाहरुख खान ने इस बेहद मेहनत की है। अब उसके प्रमोशन के लिए भी शाहरुख खान जुट गए हैं। दीपिका पादुकोण ने इस फ़िल्म में लीड हीरोइन का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दीपिका ने भी इस फ़िल्म के लिए अपनी बॉडी काम किया है। इसका नतीजा हम फ़िल्म के गाने बेशरम रंग मे देख सकते हैं। इस गाने ने हर जगह धूम मचाई हुई है।अब बात करें इस फ़िल्म के विलेन इ जॉन अब्राहम की, तो यह पहली बार है है जब जॉन अब्राहम और शाहरुख खान ने एक साथ किसी फ़िल्म में काम किया है। इस फ़िल्म के लिए जॉन अब्राहम ने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस मल्टीस्टारर फ़िल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।