बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो। जी हां, खबर है कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी और उनका बेटा अहान शेट्टी, दोनों जल्द ही अपने अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं। अथिया अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर के.एल राहुल के साथ, तो अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी जिंदगी का सफर आगे बढ़ाएंगे।

सूत्र ने बताया ‘अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है। वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है। इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा।
लंबे समय से रिलेशन में हैं अथिया-केएल राहुल

बता दें कि अथिया और के.एल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी समय से है, वे दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल अथिया के बर्थडे पर के.एल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिशियल किया था। इसके बाद से अथिया भी सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन को लेकर ओपन हुईं। हालांकि दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में बहुत समय से थी, बस इंतजार था तो दोनों के इसे पब्लिक करने का।
View this post on Instagram
तो वहीं अहान शेट्टी की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया दिखाई दी थी। इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में अहान की एक्टिंग को सराहा गया था। फिल्म के प्रीमियर में अहान, तान्या, अथिया, केएल राहुल चारों, सुनील और उनकी पत्नी माणा शेट्टी के साथ नजर आए थे।

फिल्मों के साथ साथ अहान अपनी लव लाइफ को भी लेकर चर्चा में रहते हैं। अहान शेट्टी इन दिनों तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। ये कपल काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है।

बता दे की तानिया श्रॉफ के फैशन लुक्स के चर्चे अहान शेट्टी भी ज्यादा होते हैं। हसीना का सोशल मीडिया उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। फिलहाल अहान और तानिया को एक साथ स्पॉट किया गया था। अब देखना होगा ये कपल भी इस साल शादी करता है या नहीं।

