Son Of Sardaar 2 Actress Roshni Walia: 23 साल की यह अभिनेत्री इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएँगे। उन्होंने बताया कि उनकी माँ उन्हें हमेशा सलाह देती हैं कि उन्हें पार्टी एन्जॉय करनी चाहिए और हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए।
खुले विचारों वाली है Roshni Walia की मां
Roshni Walia जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′(Son Of Sardaar 2) में नज़र आएंगी। इससे पहले उन्होंने छोटे पर्दे पर काफी काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोशनी वालिया ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी माँ को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी माँ बहुत खुले विचारों वाली हैं।
हाउटरफ्लाई से बातचीत में रोशनी वालिया ने कहा, “आज मैं जहाँ भी हूँ, उसका पूरा श्रेय मेरी माँ को जाता है। वह मेरे सपनों को पूरा करने के लिए अपना शहर छोड़कर मुंबई आईं। उनके त्याग के बिना, मैं यहाँ कभी नहीं पहुँच पाती।”
इंडस्ट्री की राजनीति

रोशनी, जिन्होंने अपना ज़्यादातर बचपन फ़िल्म और टेलीविज़न सेट पर बिताया, कहती हैं कि इस अनुभव ने उन्हें बहुत जल्दी परिपक्व होने में मदद की। उन्होंने कहा, “इतनी कम उम्र में बड़ों के साथ काम करने से मुझे ज़िंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं इंडस्ट्री की राजनीति को भी बहुत जल्दी समझ गई। यह एक अनोखा अनुभव था।”
जब रोशनी से उसकी माँ द्वारा बनाए गए नियमों के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा, “मैं सही तरीके से बड़ी हो रही हूँ और इसका सारा श्रेय मेरी माँ को जाता है। उन्होंने मुझे पूरी आज़ादी दी है और सही मार्गदर्शन भी दिया है। उनके नियम मुझे कभी बोझ नहीं लगते, बल्कि मुझे ट्रेंडी लगते हैं।”
इंटरव्यू के दौरान रोशनी ने एक ऐसा खुलासा किया जो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने कहा, “मेरी माँ हमेशा मुझे प्रोत्साहित करती हैं। वह मुझे हमेशा याद दिलाती हैं कि अगर आप कुछ करते हैं, तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल ज़रूर करें। मुझसे पहले, इससे पहले वह मेरी बहन को भी यही बात समझाती थीं और अब मुझे भी उन्होंने यही समझाया हुआ हैं।”
रोशनी (Son Of Sardaar 2 Actress Roshni Walia) ने एक किस्सा सुनाया जब उनकी माँ ने उन्हें ज़िंदगी का मज़ा लेने को कहा था। अभिनेत्री ने कहा, “मेरी माँ कहती हैं कि तुम बाहर जाओ। आज तुम घर पर क्यों बैठी हो? किसी पार्टी में जाओ, मज़े करो। आज शराब भी नहीं पी रही हो क्या?”
रोशनी वालिया की पहली फिल्म
रोशनी वालिया (Son Of Sardaar 2 Actress Roshni Walia) की अपनी माँ की आधुनिक और खुले विचारों वाली परवरिश पर बेबाक टिप्पणियाँ ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग यह जानकर हैरान और खुश हैं कि उनकी माँ एक सख्त, मध्यमवर्गीय माता-पिता की पारंपरिक छवि से कितनी अलग हैं।
रोशनी वालिया की इन बातों ने कई माता-पिता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि समय के साथ पेरेंटिंग कैसे बदल सकती है और कैसे बदलनी चाहिए। आपको बता दें कि रोशनी वालिया की पहली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

