सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का शो स्वयंवर ‘मीका दी वोहटी’ (Swayamvar – Mika Di Vohti) धमाकेदार शुरुआत के बाद बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रहा है। प्रीमियर नाइट में कपिल शर्मा, दलेर मेंहदी, कृष्णा अभिषेक और स्टार भारत के शो के तमाम सितारे शिरकत करते देखे गए थे। वहीं, शो में शामिल होने वाली हसीनाएं भी मीका को रिझाने और उनका दिल जीतने के लिए तमाम कोशिशें करती देखी जा रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में टेलीविजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) मीका सिंह की बहन बनकर पहुंची और हसीनाओं को ‘स्पीड डेटिंग’ चैलेंज दिया। इसी का एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
बता दे की शो के लेटेस्ट एपिसोड के वीडियो को स्टार भारत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में दिव्यांका बन ठनकर मीका के शो में एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं दिव्यांका, शो में पहुंचते ही हसीनाओं को ‘स्पीड डेटिंग’ चैलेंज देती हैं, जिसमें 30 सेकेंड के अंदर राजकुमारियों को मीका सिंह को इम्प्रेस करना होता है।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
दिव्यांका की बात सुनते ही हसीनाएं अपनी कमर कस लेती हैं। साथ ही अपने-अपने तरीके से मीका का दिल जीतने की कोशिश करती नजर आती हैं। इस दौरान मीका एक दूसरे कमरे में गए होते हैं, दूसरी तरफ दिव्यांका और शो के होस्ट सारी हसीनाओं को टीवी के माध्यम से देखते और जज करते हैं।
वहीं, ये भी बता दें कि शो की शुरुआत के साथ ही दो हसीनाओं ने मीका का दिल जीत लिया है और इसके बदले में मीका ने उन्हें प्यार का नजराना के रूप में कंगन पहनाया है। कंगन जीतने वाली लड़कियों में बुशरा शेख (Bushra Sheikh) और प्रांतिका दास (Prantika Das) शामिल हैं।
चार लड़कियां हुई शो से बाहर
मीका सिंह के स्वयंवर के आज के एपिसोड से चार लड़कियां बाहर हो गई हैं। जी हां, चार लड़कियों की आज शो से विदाई हो जाएगी। इस पर मीका कहते हैं कि’ मुझे नहीं लगता कि मेरा इनसे तालमेल बैठेगा।’ इस पर शान कहते हैं… ‘अभी और भी विदाई बाकि है मीका पाजी की अपनी राजकुमारियों के साथ।’