Sridevi Farm House Dispute: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी आज भी फैन्स के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी मूल रूप से साउथ की हैं और चेन्नई में उनका घर है। श्रीदेवी के पिता राजनीति में सक्रिय थे और श्रीदेवी भी खूब कमाई करती थीं। अब उनके पति बोनी कपूर अपनी पत्नी की संपत्ति को लेकर कोर्ट चले गए हैं।
बोनी कपूर ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है कि उनकी पत्नी श्रीदेवी (Sridevi Property Dispute) की संपत्ति पर तीन लोग कब्जा कर रहे हैं। बोनी कपूर के दावे के मुताबिक, 1988 में श्रीदेवी ने यह संपत्ति एम.सी. संबंदा मुदलियार नाम के शख्स से खरीदी थी। इस शख्स के पांच बच्चे थे और परिवार ने 1960 में ही संपत्ति का बंटवारा कर लिया था।
यह भी पढ़ें… श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे Rajinikanth, लेकिन एक इशारे से बदला उनका मन
Sridevi Property Dispute क्या है
अब इस मालिक की दूसरी बेटी की दूसरी पत्नी इस संपत्ति पर अपना हक जता रही है। पहली पत्नी की मौत 1999 में हो गई थी जबकि दूसरी पत्नी का दावा है कि उनकी शादी 1975 में हुई थी। इसलिए पहली पत्नी की मौत से पहले हुई यह शादी कानूनी नहीं है, ऐसा बोनी कपूर ने कोर्ट में तर्क दिया है।
चेन्नई ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित इस फार्महाउस का इस्तेमाल श्रीदेवी का परिवार करता था। कोर्ट ने राजस्व विभाग को चार हफ्ते के भीतर मामला खत्म करने को कहा है।
मुंबई में आलीशान बंगले की भी मालकिन
गौरतलब है कि श्रीदेवी मुंबई में एक आलीशान बंगले की भी मालकिन हैं। श्रीदेवी का परिवार मुंबई के ओशिविरा में रहता है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनके पति बोनी कपूर ने अपनी कुछ संपत्ति बेच दी है। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि रूप की रानी चोरों का राजा के सुपरफ्लॉप होने के बाद बोनी कपूर आर्थिक तंगी में थे।

