Sunjay Kapur net worth : अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन में से एक संजय कपूर की अप्रत्याशित मौत ने व्यापार और फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया है। उनके निधन के बाद, इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी 31,000 करोड़ रुपये की ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार की कमान कौन संभालेगा। 53 वर्षीय बिजनेसमैन (karishma kapoor ex husband Sanjay Kapoor net worth) की लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई।
सफल बिजनेसमैन के पास अपार धन
2022 में फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने वाले संजय कपूर एक सफल बिजनेसमैन थे। वे 2015 से सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शुक्रवार को सोना कॉमस्टार के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई। निवेशक भी असमंजस में हैं कि अब कंपनी की बागडोर कौन संभालेगा? करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की नेटवर्थ 10300 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) है। फोर्ब्स के अनुसार, 2022 से 2024 के बीच उनकी टोटल वेल्थ 13000 करोड़ रुपये से बढ़ गई। इसके अलावा उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू 31000 करोड़ रुपये है।
सोना कॉमस्टार का अगला लीडर कौन
कंपनी ने हाल ही में इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी उनके विजन, मूल्यों और विशेषज्ञता की विरासत को आगे बढ़ाएगी। हम ग्राहकों, अपने व्यापारिक साझेदारों, कर्मचारियों और शेयरधारकों को आश्वस्त करते हैं कि हम उनकी विरासत को गति देते हुए कंपनी का प्रबंधन करेंगे। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सोना कॉमस्टार का अगला लीडर कौन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड पूरा प्रबंधन अपने हाथ में ले सकता है। या उनकी सहयोगी कंपनी सक्रिय भूमिका निभा सकती है।
किसे मिलेगी Sunjay Kapur की संपत्ति
कानूनी उत्तराधिकार के मानदंडों के अनुसार, उनकी संपत्ति का प्रबंधन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव (Sunjay Kapur’s Wealth) को सौंपा गया है। हालांकि, Sunjay Kapur ने करिश्मा कपूर के साथ अपने बच्चों समायरा (20) और कियान (14) के लिए पहले से ही वित्तीय प्रावधान सुरक्षित कर लिए थे। उनके लिए अलग से 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड आवंटित किए गए हैं, जिसमें दोनों बच्चों को प्रति माह 10 लाख रुपये का भत्ता मिलने की भी खबर है। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें छह साल का बेटा अजारियस है। साथ ही, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल को भी संजय कपूर ने गोद लिया था। हालांकि, वर्तमान में कोई भी बच्चा सोना कॉमस्टार के व्यावसायिक संचालन में शामिल नहीं है।
Sunjay Kapur की निजी जिंदगी चर्चा का विषय
संजय कपूर की निजी जिंदगी विवादों में रही है। उन्होंने पहली शादी 1996 में डिजाइनर नंदिता मेहता से की थी। 2000 में उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। 2016 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा कपूर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि, Sunjay Kapur ने अपने बच्चों के लिए वित्तीय प्रावधान किए थे क्योंकि उन्हें उनसे बहुत लगाव था। एक्ट्रेस करिश्मा से डिवोर्स के बाद संजय कपूर ने उन्हें 14 करोड़ रुपये का बॉन्ड और खार में एक घर भी दिया था।

