ऐसे सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्म को करने के लिए अपने को-स्टार की वजह से किया था इनकार…

Ranjana Pandey
6 Min Read

बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना लेने के बाद सुपर स्टार्स कई बार कई शर्तों के साथ काम करना पसंद करते हैं। से यह कहा जा सकता है कि अभिनय प्रतिभा और प्रदर्शन एक अभिनेता के फिल्मी करियर की सफलता का बहुत बड़ा पायदान होता। फ़िल्म बनाने के बाद उन्होंने लोगों द्वारा उतना ही प्यार मिलना भी जरूरी है।इस प्यार को पाने के लिए कई बार अभिनेता अलग अलग प्रोजेक्ट चुनने में लग जाते हैं। वह अक्सर चाहते हैं कि हर बार कोई नए किरदार को निभा सके। कई बार कुछ अभिनेता कई को स्टार के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं। इसकी वजह उनके ज्यादा सफल न होने को भी माना जा सकता है या कई बार वह उनके मापदंडों पर फिट नहीं होते हैं। ऐसी कई वजहें हैं जिनकी वजह से ए लिस्ट सितारों नें अपने से नीचे सितारों के साथ काम करने से मना कर दिया था। आज हम उन्हीं कुछ को स्टार्स को देखेंगे।

ऐश्वर्या राय और इमरान हाश्मी
बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय को फ़िल्म बादशाहो ऑफर की गई थी। स् फ़िल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने जब अपने को स्टार के बारे में जाना तो उन्होंने इस फ़िल्म के लिए मना कर दिया था। इस फ़िल्म में अहम किरदार निभाने वाले इमरान हाश्मी को रिप्लेस करने की बात न मानने पर ऐश्वर्या राय ने उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था। ऐसा ऐश्वर्या राय ने इसलिए किया क्योंकि कॉफी विद करण के एक ऐपिसोड में इमरान हाश्मी ने उन्हें प्लास्टिक कहा था।

रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच का कोल्ड वॉर किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में फ़िल्म बार बार देखो पहले रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी पर उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस फ़िल्म को मना कर दिया। रणवीर सिंह की भूमिका बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा की झोली में गयी।

रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में फ़िल्म दबंग से एंट्री ली थी। सोनाक्षी सिन्हा और रणबीर कपूर एक रोमेंटिक फ़िल्म क्लिक में साथ काम करने वाले थे।लेकिन रणबीर कपूर ने इस फ़िल्म में करने में मना कर दिया,क्योंकि उनका मानना था कि सोनाक्षी सिन्हा उनसे देखने बड़ी है और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगे गी। बताया जाता है कि उन्हें दूसरी हीरोइनें भी सजेस्ट की गई लेकिन उन्होंने इस फ़िल्म को ही छोड़ने का मन बना लिया था।

कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर
कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर काफी वो अच्छे संबंध रखते हैं लेकिन कैटरीना कैफ ने उनके साथ ऑफर किए गए फिल्मों को स्वीकार नहीं किया है है। इसका कारण यह रहा कि उनका करियर ग्राफ काफी नीचे जा चुका था और वह पहले ही जगा जासूस और फितूर जैसी फ्लॉप फ़िल्में कर चुकी थी।ऐसे में एक और फ्लॉप फ़िल्म के डर की वजह से उन्होंने आदित्य के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की।

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान
सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय पर गहरे रिलेशन मैं थे। लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद दोनों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। ऐश्वर्या राय को फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी का किरदार ऑफर किया गया था। जब उन्हें पता चला कि बाजीराव के किरदार के लिए सलमान खान को चुना जा सकता है तब उन्होंने साफ तौर पर यह बात कह दी कि वह उनके साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगी। और उन्होंने ही यह फ़िल्म ठुकरा दी।

अमिताभ बच्चन और करीना कपूर
करिश्मा कपूर के साथ अभिषेक बच्चन की सगाई के टूट जाने के बाद दोनों ही परिवारों के बीच के रिश्तों में भी दरार देखने को मिलती है। यह बात और स्पष्ट रूप से इस बात से जानी जा सकती कि संजय लीला भंसाली की फ़िल्म मैं रानी के किरदार को पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था। लेकिन बिग बी के इनकार के बारे में बात करते हुए यह जाना जा सकता है कि क्यों रानी मुखर्जी इस फ़िल्म में नजर आई।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप होने की वजह से दोनों ने आज तक स्क्रीन शेयर नहीं किया है।एक इंटरव्यू में जॉन से बिपाशा के साथ काम करने पर पूरे किए गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि बिपाशा बसु के साथ काम करना मेरे दिमाग में भी नहीं है। जॉन ही नहीं बल्कि बिपाशा भी उनके साथ नाकाम करने के अपने कारणों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर चुकी है।

इमरान हाश्मी और करीना कपूर
शुरू से ही करीना कपूर अपने को स्टार्स को लेकर थोड़ी चूजी रही है। यही नहीं बल्कि उन्होंने कई बार इस बात को स्पष्ट भी किया है कि वह सिर्फ ए लिस्ट ऐक्टर्स के साथ ही काम करना पसंद करती है। शुरुआत में करण जौहर की फ़िल्म बदतमीज़ दिल में करीना कपूर नजर आने वाली थी लेकिन उन्होंने अपने को स्टार यानी इमरान खान जो कि एक सीरियल किसर के साथ लिप लॉक सीन देने में असहज महसूस कर रही थी। करीना कपूर, इमरान हाश्मी को ए लिस्ट स्टार नहीं मानतीं थी। इसलिए करीना कपूर ने इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *