टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से दोनों के रिश्तों के बीच में दूरियों की खबर आ रही थी, लेकिन कपल ने इन सभी अफवाहों को विराम देते हुए अपने फैंस को खूबसूरत विजुअल ट्रीट दिया है।
एक्ट्रेस काफी समय से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थीं, मगर उनके अलग होने की खबर को तब तूल मिला जब राजीव ने पोस्ट पर कमेंट उनके घर वापस आने की बात लिखी। लेकिन होली का त्योहार दोनों ने एक साथ मनाकर फैंस के सभी डाउट को क्लियर करने की कोशिश की।
अब एक बार फिर राजीव और चारू को पहले की तरह रोमांटिक होते देखा गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत काफी रोमांटिक अंदाज में होती है, जहां चारू आंटा लगाती हुई देखी जा सकती हैं और उनके बाल उन्हें परेशान करते हैं। तभी राजीव पीछे से आकर उनके बालों को चेहरे से हटाते हैं और फिर दोनों को एक रोमांटिक डिनर डेट के लिए तैयार देखा जा सकता है।
बता दें, इस वीडियो से पहले उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें दोनों को एक साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। राजीव और चारू दोनों फैंस की पसंदीदा सेलेब्रिटी जोड़ियों में से एक हैं। चारू का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां उनके लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी डेली लाइफ के बारे में जानना पसंद करते हैं। मगर कुछ समय से राजीव और चारू को साथ ना देख फैंस की चिंता बढ़ने लगी थी।
View this post on Instagram
बता दें, चारू ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ साल 2019 में शादी की थी। दोनों राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाज के साथ शादी की, जिसमें उनका पूरा परिवार सम्मिलित हुआ। अब ये जोड़ी पति पत्नी के साथ साथ माता पिता भी बन चुकी है। दोनों ने पिछले साल 1 नवंबर को अपने घर में लक्ष्मी का स्वागत किया। कपल ने बेटी का नाम जियाना रखा है, जिसे सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीसा ने सुझाया था।