गुम है किसी के प्यार में’ जैसे हिट टीवी शो की संस्कारी ‘सई’ काफी फेमस हो गई है।वो अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। टीवी अभिनेत्री आयशा सिंह ने हाल में अपना ब्राइडल फोटोशूट करवाया है इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और हॉट अवतार देखने को मिला है.
एक्ट्रेस आयशा सिंह ने एक ट्रेडिशनल राजस्थानी ड्रेस पहनी हैं। उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहना हैं। जिसमे वह ब्राइडल लग रही हैं।एक्ट्रेस आयशा ने लहंगे के साथ ले में हैवी हार, मांग टीका, हाथों में रेड और व्हाइट चूड़ा के साथ नथ पहनी हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं।फैंस को उनकी ये फोटोज बहुत पसंद आ रही है।
मारवाड़ी लुक में दुल्हन बनीं आयशा लुक्स की रानी लगती हैं। तस्वीरों में उनकी अदाएं बेहद दिलकश और कातिलाना हैं।आयशा भले ही छोटे पर्दे पर संस्कारी दिखें लेकिन असल जिंदगी में वह काफी मॉडर्न हैं। नई तस्वीरों में वह बेहद हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं
आयशा का जन्म 19 जून 1996 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था पर इनका गृह निवास उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में है। अभिनेत्री फिलहाल तो 26 साल की है। लेकिन आज अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती है। आयशा एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक वकील और स्टोरी टेलर भी है। टीवी शो के अलावा आयशा ने बॉलीवुड में भी अपने करियर को आजमाया है।
View this post on Instagram