26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर हर भारतीय देशभक्ति के रंग में रंगा रहता है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रहें। वो भी देशभक्ति का रंग दिखाने से नहीं चूकते। वहीं बीटाउन हसीनाएं तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते आउटफिट में नजर आती हैं। कि हर किसी की निगाह उन पर ही ठहर जाती है।
सारा अली खान से लेकर शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित का तिरंगा आउटफिट काफी शानदार है। जिसे देख कोई भी लड़की इस खास मौके के लिए इंस्पिरेशन ले सकती है। तो आगे की स्लाइड में देखें इन हसीनाओं के देशभक्ति में डूबे खूबसूरत रंग।
सारा अली खान
फैशन के मामले में नई एक्ट्रेस में सारा अली खान लाजवाब है। हर बार वो कुछ ऐसा पहनती हैं कि हर किसी की निगाह उन पर ही ठहर जाती है। ऐसी ही कुछ वो देशभक्ति के पर्व पर भी दिखा चुकी हैं। जब वो सफेद कुर्ते के साथ नारंगी रंग के दुपट्टे और हरे रंग के चुड़ीदार में नजर आईं थी। सारा अली खान का ये सिंपल सा लुक काफी अट्रैक्टिव था। वहीं अगर आप इसे कॉपी करना चाहें तो काफी आसान भी है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की ये हरे रंग की साड़ी हर मामले में परफेक्ट दिख रही है। जिसमे ऑरेंज कलर का बॉर्डर बना है। वहीं साथ में बॉर्डर से मैच करता ब्लाउज है। जिस पर गोल्डन कलर की जरी का वर्क किया गया है। तिरंगे के रंग से मैच करती शिल्पा की ये साड़ी परफेक्ट दिख रही है। वहीं इसके साथ शिल्पा ने हरे रंग के ईयरिंग्स मैच किए है। जबकि ग्लॉसी लिप्स और कोहल आईंज के साथ इस सिल्क की साड़ी को मैच किया गया है।
सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी अपने लुक्स से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। वहीं वो अक्सर ही फैशन के साथ कदमताल करती नजर आती हैं। पिछले दिनों उनका फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो ऑरेंज और ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिखी थीं। सपना की ये साड़ी भी तिरंग के रंग के इंस्पायर दिख रही है। जिसे उन्होंने फुल स्लीव फ्रिल वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के साड़ी और फैशन सेंस का कोई जवाब नही। डांस रिएलिटी शो के मंच पर पहुंची माधुरी ने तिरंगे के रंग को काफी खूबसूरती के साथ दिखाया था। वहीं उनका लुक हर मामले में परफेक्ट दिख रहा था। सफेद रंग की साड़ी पर बने ऑरेंज मिरर वर्क बॉर्डर के साथ मैच हरे रंग का ब्लाउज तिरंग के रंग से बखूबी मैच हो रहा है। वहीं उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है।