नेताओं पर भी छाया ‘पुष्पा’ का जादू, रैलियों में खूब मारे जा रहे हैं अल्लू के डॉयलॉग

Deepak Pandey
2 Min Read

एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा लोगों के बीच काफी हिट हो रही है। इस फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। आम जनता से लेकर प्रसिद्ध लोगों की जुबान पर फिल्म के डायलॉग चढ़े हुए हैं। ऐसे में अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पुष्पा का फेमस डायलॉग बोलकर सुर्खियों बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल राजनाथ सिंह मंगलवार के दिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौजूद एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पुष्पा फिल्म के एक डायलॉग के साथ जोड़ते हुए अपनी बात में कहा- आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है।Pushpa : పుష్ప మానియా మాములుగా లేదుగా.. పుష్ప డైలాగ్ పేల్చిన‌ రాజ్‌నాథ్ సింగ్ | The News Qube हमारे मुख्यमंत्री का नाम भी पुष्कर है, लेकिन यह सुनकर कांग्रेस के लोग ये समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें ये बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा और ना कभी रुकेगा।Uttarakhand Almora Rally Rajnath Singh Slams Congress Cites Popular Pushpa Dialogue Pushkar Is A Flower And Fire Both | Rajnath Singh Pushpa Dialogue: పుష్ప డైలాగ్‌తో అదరగొట్టిన రాజ్‌నాథ్.. 'పుష్కర్ అంటే ...

पंजाब और उत्तराखंड में दिखा पुष्पा का क्रेज

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने आगे अपनी बात में कहा- उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि वो सीएम घोषित करने की हालत में भी नहीं है। इसलिए उन्होंने किसी नेता की फिलहाल घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही अपने आग लगी हुई है। इसके अलावा पंजाब चुनाव में भी पुष्पा का क्रेज देखने को मिल रहा है। Uttarakhand Election 2022: Rajnath Singh Use Pushpa Film Dialogue In  Uttarakhand For Pushkar Singh Dhami | Watch: राजनाथ सिंह पर छाया Pushpa का  खुमार, उत्तराखंड में बोले- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी हैजब से ईडी ने पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के यहां रेड डाली है। तभी से जबरदस्त तरीके से राजनीतिक हलचल मची हुई है। ऐसे में कांग्रेस पुष्पा फिल्म का सहारा लेते हुए दिखाई दी है। हाल ही में यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। उस ट्वीट में सीएम चन्नी की बड़ी तस्वीर लगी हुई है और उसके साथ लिखा हुआ है- ईडी की रेड मारो या झूठे आरोप लगाओ, चन्नी झुकेगा नहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *