अभिषेक की ‘दसवीं’ का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में छा गए अभिनेता

Ranjana Pandey
2 Min Read

अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म ‘दसवीं’ को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को आएगी। इसे जिओ सिनेमा पर भी प्रसारित किया जाएगा।काफी समय से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे।

मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें अभिषेक का स्वैग देखते ही बन रहा है। एक जाट नेता के रूप में उनकी भूमिका काफी मजबूत लग रही है।

 

अभिषेक ने ट्विटर पर शेयर किया ट्रेलर

अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पब्लिक की डिमांड पर और भारी-भरकम वोटों से प्रस्तुत करता हूं ‘दसवीं’ का ट्रेलर।’फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म के पोस्टर को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अभिषेक का लुक काफी दमदार लगा था। ट्रेलर में भी अभिनेता का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

 

जेल से ही दसवीं पास करने की ठान लेते हैं अभिषेक

अभिषेक आठवीं पास जाट नेता गंगा राम चौधरी के किरदार में दिखे हैं। ट्रेलर की शुरुआत मुख्यमंत्री गंगा राम (अभिषेक) को भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।सलाखों के पीछे भी अभिषेक की हनक चलती है। IPS अधिकारी ज्योति देसवाल (यामी) उनपर लगाम कसने की कोशिश करती हैं।फिर अभिषेक जेल से ही दसवीं पास करने की तैयारी में जुट जाते हैं। यहीं से उनका संघर्ष शुरू होता है और उनकी जिंदगी बदलती हुई दिखती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *