इंडियन आइडल शो न सिर्फ सिंगिंग के लिए बल्कि कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच रिलेशनशिप की ख़बरों के चलते भी काफी सुर्खियों में रहा है। शो में कई बार पवनदीप और अरुणिता का नाम एक साथ जोड़ा गया था, जिसके बाद रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गई थीं। वहीं दर्शकों को भी दोनों की जाड़ी काफी पसंद आती रही हैं। इसी बीच अरुणिता ने खुद का नाम पवनदीप से जोड़े जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
View this post on Instagram
अरुणिमा ने कहा कि इंडियन आइडल शो के बाद अक्सर लोग उनके और पवन के बारे में बातें करते दिखते हैं। लोगों का कहना है कि हम दोनों प्यार में हैं। लेकिन एक बात बता दूं कि इस शो ने हमारे बीच दोस्ती का एक स्पेशल रिश्ता कायम किया है। हमारे पास अभी काफी वक्त है। दोनों अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। रही बात शादी की तो जब तक मैं अपना करियर मुकाम तक नहीं पहुंचाउंगी तब तक शादी के बारे में नहीं सोचूंगी। वहीं पवन को लेकर मेरे दिल में कुछ भी नहीं है।
View this post on Instagram
इससे पहले पवनदीप राजन ने कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल को लेकर अपने दिल की बात कही हैं। पवन के मुताबिक ‘हम सभी कंटेस्टेंट ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। न सिर्फ अरुणिता बल्कि हम सब एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। वहीं वक्त के साथ ही लोगों को इस बात का पता चल जाएगा कि मेरे और अरुणिता के बीच कुछ भी नहीं है। हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।’
पवनदीप ने आगे कहा, ‘अभी हम दोनों यंग हैं और सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं करियर किसी का इंतजार नहीं करता है लेकिन प्यार जैसी चीजे इंतजार कर सकती हैं।
आपको बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ सिंगिंग शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया बतौर जज इस शो में नजर आए थे। सोनू कक्कड़ ने भी नेहा की गैरहाजिरी में जज की कुर्सी संभालती दिखीं थी। वहीं इस शो में कई मौकों पर सेलिब्रिटीज भी नजर आ चुकी हैं। इंडियन आयइल के जरिए कई सिंगर्स को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला है।
अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़, जुबीन जैसे कलाकार इंडियन आइडल की ही देन है। इस शो ने भारत में छिपे हुए टैलेंट को ढूंढकर निकालने का काम किया है। शो में सिंगिंग कॉम्पिटिशन होता है। सिंगर की आवाज को जनता की कसौटी पर खरा उतरना होता है। जनता के वोट ही इस शो में जीत और हार का फैसला करते हैं।

