बॉलीवुड के इन 10 सितारों के पास इंडिया ही नहीं विदेशों में भी हैं अपने लग्जरी घर

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड सितारों के आपने एक से बढ़कर एक घर देखे होंगे, जिनकी कीमत कई कई करोड़ है लेकिन ये सारे घर मुंबई हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे भी कई रईस स्टार हैं जिनके न सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी घर हैं।

शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स के विदेशों में अपने आशियाने हैं। इनमें से कइयों के घर की तो तस्वीरें भी इंटरनेट पर आ चुकी हैं। दुबई से लेकर कैनेडा तक हमारे बॉलीवुड स्टार्स छाए हुए हैं और वहां इन्होंने अपनी प्रोपर्टीज खरीद रखी हैं। आइए बताते हैं कि कौन से सेलेब्स ने विदेश में कहां घर खरीदा है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

वैसे तो अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ और ‘प्रतीक्षा’ नाम के घर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। बिग बी की इंडिया में इनके अलावा कई और प्रोपर्टीज भी हैं। लेकिन विदेश की बात करें तो उनका घर पेरिस मे है।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान आपको मुंबई में दो ही ठिकानों पर रहते हुए नजर आएंगे। एक है उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट और दूसरा है उनका पनवेल का फार्महाउस। लेकिन विदेश की बात करें तो दुबई में बुर्ज खलीफा के पास उनका एक घर है।

जॉन अब्राहम (John Abraham)

जॉन अब्राहम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वैसे तो उन्हें बाइक का ही सबसे ज्यादा शौक है लेकिन उन्होंने भी लॉस एंजेलस में अपना एक आशियाना बना लिया है। और उनके इलाके में कई हॉलीवुड स्टार्स का भी घर है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

शाहरुख खान के पास एक नहीं बल्कि इंडिया से बाहर दो-दो प्रोपर्टी हैं। दुबई में तो उनका घर है इसके अलावा उन्होंने लंदन में भी एक घर लिया है जिसकी कीमत करीब 187 करोड़ रुपये बताई जाती है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)

कहा जाता है कि शिल्पा के एक नहीं तीन घर विदेशों में है। एक फ्लैट तो उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें गिफ्ट किया था। ये फ्लैट दुबई के बुर्ज खलीफा में था, लेकिन अब उन्होंने इसे बेच दिया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति का घर लॉस एंजेस मे है और इसकी कीमत करीब 144 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्रियंका का एक घर मोंट्रेरियल में भी है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर की तो अकसर चर्चा होती रहती है लेकिन उनका एक घर लंदन में भी है। जो कि काफी प्यारा है।

सैफ अली खान और करीना कपूर (Saif Ali Khan and Kareena Kapoor)

सैफ अली खान और करीना कपूर का घर स्विट्जरलैंड में हैं। वो अकसर यहां आते जाते रहते हैं। वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां वक्त बिताते हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार की तो बात ही अलग है। उन्होंने कनाडा के टोरंटो में पूरा पहाड़ी एरिया ही लिया हुआ है। जिसमे उनके कई घर और बंगले हैं। उनका मॉरिशस में भी एक बंगला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *