रिएलिटी शोज होस्ट करने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं ये 9 स्टार्स, देखें लिस्ट

Ranjana Pandey
4 Min Read

टीवी इंडस्ट्री में शोज के अलावा दर्शकों के बीच रिएलिटी शोज भी काफी फेमस हैं। इन रिएलिटी को मनोरंजक बनाने के लिए टीवी होस्ट कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दर्शकों को एंटरटेन करने से लेकर जजों के परिणामों की घोषणा करने तक, शो के होस्ट के अपना बेस्ट देते हैं।

आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इन सभी की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। एक एपिसोड को होस्ट करने के ये लोग लाखों रुपये चार्ज करते हैं। आइए देखें पूरी लिस्ट…


आदित्य नारायण
आदित्य नारायण जिन्हें आखिरी बार इंडियन आइडल की मेजबानी करते देखा गया था। कथित तौर पर आदित्य प्रति एपिसोड के लिए 2.5 लाख रुपये लेते हैं।


भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेजबानों में से एक हैं। वह जब भी पर्दे पर आती हैं तो हमें हंसाती हैं! रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।


जय भानुशाली
जय भानुशाली टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। कुछ हिट शो में अभिनय करने के बाद जय ने होस्टिंग में हाथ आजमाया। जय भानुशाली ने द वॉयस इंडिया किड्स, सबसे बड़ा कलाकार, डांस इंडिया डांस जैसे कई शोज होस्ट किए हैं। वह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वह प्रति एपिसोड 4 लाख रुपये चार्ज करते हैं।


मनीष पॉल
मनीष पॉल टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय होस्ट में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन पर कई रिएलिटी शो की मेजबानी की है। इतना ही नहीं वह अवॉर्ड शो भी होस्ट करते हैं। उन्होंने झलक दिखलाजा, इंडियाज गॉट टैलेंट, डांस इंडिया डांस जैसे शोज की मेजबानी की है। वह कथित तौर पर प्रति सीजन 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।


राघव जुयाल 
राघव जुयाल एक डांसर होने के साथ-साथ लोकप्रिय होस्ट भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डांस प्लस की होस्टिंग के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।


रवि दुबे 
रवि दुबे टीवी जगत के एक और लोकप्रिय होस्ट हैं। उन्होंने सबसे स्मार्ट कौन और राइजिंग स्टार्स सीजन 2 जैसे शो की मेजबानी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रति एपिसोड 7-8 लाख रुपये चार्ज करते हैं।


ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी सुपर डांसर, इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज और नच बलिए जैसे कई रिएलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। ऋत्विक रियलिटी शो होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 4-5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।


रोहित शेट्टी
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 11वें सीजन को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी ने प्रति एपिसोड के लिए लगभग 50 लाख रुपये चार्ज किए थे।

सलमान ख़ान
सलमान खान कई सालों से टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीजन को होस्ट करने के लिए उन्हें 350 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *