भगवान शिव बनकर दर्शकों का इन एक्टर्स ने जीता है दिल, शिव के नाम से घर-घर में है पहचान

Shilpi Soni
7 Min Read
हिन्दू देवी-देवताओं में प्रभु शिव शंकर एक ऐसे देवता हैं जिन्हें शायद सबसे ज़्यादा पूजा जाता है। भगवान शिव को सभी देवताओं में जितना सरल माना जाता है उतने ही वो रहस्यमयी भी। एक तरफ जहां शिव जी भूत प्रेतों से घिरे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ वो नृत्य के भी सृजनकर्ता हैं। एक तरफ वो सती के प्रेम में सब कुछ भुला देने वाले अंतहीन प्रेमी हैं, तो दूसरी तरफ गुस्सा आने पर दुनिया भस्म कर देने वाले तांडवकर्ता भी। कहा जाता है महाशिवरात्री के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव इन कहानियों को पर्दे पर कई बार दिखाया गया है, चाहे फिर वो बॉलीवुड हो या फिर छोटा पर्दा।
आज महाशिवरात्री के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं है टीवी पर भगवान शिव के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किए गए एक्टर्स के बारे में…

हिमांशु सोनी

himanshu_sony.jpg

टीवी एक्टर हिमांशु सोनी ने सीरियल ‘नीली छतरी वाले’ में शिवाय का किरदार निभाया था। हल्की फिल्की कॉमेडी पर बेस्ड इस शो में हिमांशु भगवान शिव बनकर अपने भक्त को मुश्किल वक्त में गाइड करते दिखे थे।

रोहित बख्शी

rohit_bakshi.jpg
स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘सिया के राम’ में रोहित बख्शी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में श्रीराम की भूमिका में पॉपुलर हुए आशीष शर्मा और सीता बनीं मदिराक्षी मुन्दले के बीच रोहित दर्शकों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए थे।

सौरभ राज जैन

saurabh_raj_jain.jpg
सौरभ राज जैन ने कई पौराणिक शो में काम किया है। सौरभ राज जैन ने ‘महाकाली’ में भगवान शिव का रोल प्ले किया था।

मोहित रैना

mohit_raina.jpg

टीवी सीरियल ‘देवों के देव’ में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। आज भी लोग इन्हें भगवान शिव के नाम से पुकारा करते है। इसी वजह से इन्हें इंडस्ट्री में कई बेहतर काम मिल रहे है।

गुरमीत चौधरी

gurmeet_choudhary.jpg
‘रामायण’ से 2000 के दशक के अंत में अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत करने वाले हैंडसम ऐक्टर गुरमीत चौधरी भगवान शिव के रोल में छा गए थे। इस रोल में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और वह खूब पॉप्युलर हुए।

अरुण गोविल

arun_govil.jpeg

टीवी पर भगवान राम के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने शो ‘शिव महिमा’ में अपने रोल से लोगों का दिल जीता था।

यशोधन राणा

yashodhan_rana.jpg

दूरदर्शन के सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में भगवान शिव का किरदार रचने के लिए 9 साल तक रिसर्च की गई थी। डायरेक्टर धीरज कुमार के इस सीरियल ने पहली बार टीवी पर भगवान शिव को दिखाया था। 90 के दौर में आए इस सीरियल में यशोधन राणा ने इतना शानदार अभिनय किया कि लोग असल जिंदगी में उन्हें शिव जी समझने लगे थे।

समर जय सिंह

samar_jai_singh.jpg

एक्टर समर जय सिंह ने चर्चित टीवी शो ‘ओम नमः शिवाय’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। लोगों ने उनके इस रोल को काफी पंसद किया।

अमित मेहरा

amit_mehra.jpeg

अमित मेहरा हनुमान के रूप में सबसे पहले पर्दे पर दिखाई दिए थे। बाद में उन्होंने ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ सीरियल में शिव की भूमिका अदा करके इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई। आपको बता दें, कि अमित मेहरा पहले मॉडलिंग किया करते थे। शिव की भूमिका निभाने के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शो में भी देखा गया था।

सुनील शर्मा

sunil_sharma.jpg

एक नहीं बल्कि दो बार भगवान शिव के रोल में नजर आ चुके हैं ऐक्टर सुनील शर्मा। ‘श्री गणेश’ और ‘जय मां वैष्णो देवी’ शोज़ में महादेव की भूमिका में छा गए थे सुनील शर्मा।

मुकेश सोलंकी

mukesh_solanki.jpg

‘गणेश लीला’ सीरियल से भगवान शिव के रूप में खास पहचान बनाने वाले मुकेश सोलंकी ने अपनी अदाकारी से इस रोल को जीवंत बनाने का पूरा प्रयास किया और उसमें बहुत हद तक उन्हे सफलता भी मिली।

विजय कवीश

vijay_kavish.jpg

रामानंद सागर की ‘रामायण’ को सभी घरों में लोगों ने खूब पसंद किया। इस ‘रामायण’ में विजय कवीश ने भगवान शिव का रोल प्ले किया था।

संतोष शुक्ला

santosh_shukla.jpg

टेलीविजन पर आने वाला ‘जय जय शिव शंकर’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले संतोष शुक्ला कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। भगवान शिव की भूमिका निभाने से आज उनकी पहचान इंडस्ट्री में अच्छी छबी बनी हुई है।

तरूण खन्ना

tarun_khanna.jpg

तरूण खन्ना ने एक से अधिक सीरियल में भगवान शिव का रोल किया है। उन्होंने ‘संतोषी मां’, ‘कर्मफल दाता-शनि’, ‘परमावतार श्री कृष्ण’, ‘राम सिया के लव कुश’ और ‘नमः लक्ष्मी नारायण’ में महादेव का रोल प्ले किया।

कुशाल पंजाबी

kushal_punjabi.jpg

कुशाल पंजाबी भी उन कलाकारों में से एक है जिन्हे भगवान शिव के रोल के लिए याद किया जाता है। कुशाल पंजाबी ने स्टार भारत के चर्चित शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में भगवान शिव का रोल निभाया था। हालांकि बाकी शो से अलग ये एक कॉमेडी ड्रामा था लेकिन इसमें कुशाल पंजाबी के रोल को अकसर याद किया जाता है।

मलखान सिंह

malkhan_singh.jpg

एक्टर मलखान सिंह ने ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में भगवान शिव का रोल किया। मलखान सिंह को लेकर कहा जाता है कि वह महादेव के बड़े भक्त हैं।

दारा सिंह

dara_singh.jpg

बड़े पर्दे पर 1974 में फिल्म आई थी ‘हर-हर महादेव’, जिसमें महादेव यानि भोलेनाथ की भूमिका में नज़र आए थे दारा सिंह। इस रोल के लिए दारा सिंह को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का एक गाना ‘डमरू वाले बाबा चले ब्याह रचाने’ काफी फेमस हुआ था। जिसे आज भी महाशिवरात्रि के मौके पर लोग जरूर सुनते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *