इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी बेहतरीन टैलेंट और शानदार एंटरटेनमेंट का जबरदस्त ठिकाना। कई हफ्तों तक विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और भारत के कई नए और उभरते हुए खिलाड़ी एक साथ मिलकर, एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान पर दमदार क्रिकेट का नजारा पेश करते हैं और आईपीएल को दुनिया की सबसे मुश्किल और मशहूर टी20 लीग बनाते हैं।
आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत रही है.. एंटरटेनमेंट का भरपूर स्टॉक और इसकी एक अहम कड़ी हैं वे बल्लेबाज, जो जमकर करते हैं छक्कों की बरसात। आईपीएल 2022 सीजन में भी सिक्सर्स की बरसात होगी। इस बार कौन.. कितने छक्के ठोकेगा, इसका पता कुछ दिनों में चल जाएगा लेकिन फिलहाल सीजन शुरू होने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे हैं?
आईपीएल के 14 साल के इतिहास में विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बेहतरीन और सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी जैसे भारतीय सुपरस्टार के अलावा एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और आंद्रे रसेल जैसे धांसू विदेशी बल्लेबाज भी खेलते रहे हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर छक्कों की बरसात की 100 फीसदी गारंटी भी है और हर सीजन में तीन-चार सौ छक्के आसानी से लग जाते हैं लेकिन इतने सालों में छक्के जमाने की रेस में सबसे आगे है कौन?
क्रिस गेल
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का ख़िताब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल एक ऊंची-लंबी कद काठी के खिलाड़ी हैं। अपनी हाइट का इस्तेमाल क्रिस विस्फोट बल्लेबाजी करते है। गेल ने 132 मैचों में 349 छक्के दर्ज कराए है। उन्होंने आईपीएल में छह सेंचुरी भी बनाई है। 41.13 ओसतन से 4772 रन बनाए है।
एबी डिविलयर्स
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स आता है। ‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर डिविलियर्स जब भी मैदान में उतरते है तो हर कोने में शॉट्स मारते है। डीविलियर्स ने 169 मैचों में 235 छक्के दर्ज कराए है। उन्होंने आईपीएल में 3 सेंचुरी भी जड़ चुके है। 40.40 ओसतन से 4849 रन बनाए है।
रोहित शर्मा
आईपीएल में अब सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा नाम भी शामिल है। ‘हिटमैन’ रोहित 200 आईपीएल मैचों में 213 छक्के लगा चुके हैं। 31.31 ओसतन से 5230 रन बनाए है।
एम.एस धौनी
हेलिकॉप्टर शॉट के लिए दुनिया में मशहूर एमएस धोनी भी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। ‘सिक्सर किंग’ धोनी 204 आईपीएल मैचों में 216 छक्के लगा चुके हैं। 40.99 ओसतन से 4632 रन बनाए है।
विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर है। विराट कोहली ने 192 आईपीएल मैचों में 201 छक्के लगा चुके हैं। 38.16 ओसतन से 5878 रन बनाए है।