बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी मशहूर रहते हैं। फिर चाहे वो तलाक हो, अफेयर हो या फिर शादी। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो एक के बाद एक लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सितारें ऐसे भी है जिन्होंने उम्र से पहले ही शादी कर ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें है जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली।
डिंपल कपाड़िया
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बॉलीवुड की सदाबाहर एक्टर डिंपल कपाड़िया का है। अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से लाखों युवाओं का दिल जितने वाली डिंपल कपाड़िया पर राजेश खन्ना का दिल आ गया था। दोनों की शादी 1973 में हुई थी उस समय डिंपल महज 16 साल की थी। लेकिन शादी की कुछ सालों के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद ये कपल अलग रहने लग गया था।
दिव्या भारती
भाग्यश्री
फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से फेमस हुई एक्ट्रेस भाग्यश्री की कहानी भी दिव्या भारती जैसी ही है। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद एक्ट्रेस अचानक गायब हो गई थी। उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय से शादी कर ली थी।
उर्वशी ढोलकिया
टीवी जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी महज 15 साल की उम्र में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद यानी 16 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म भी दे दिया था। जिनका नाम सागर और क्षितिज है। मां बनने के बाद ही उर्वशी का पति से तलाक हो गया था।
नीतू कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने भी 21 साल की उम्र में एक्टर संग सात फेरे लिए थे। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लव मैरिज की थी। दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी काफी फेमस रही है। आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।
कनिका कपूर
बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘बेबी डॉल’ आपने सुना होगा, इस गाने में कनिका कपूर ने अपनी आवाज दी है। कनिका बॉलीवुड की मशहूर सिंगर है और आपको जानकर हैरानी होगी कि वो एक सिंगल मदर है। कनिका की शादी महज 18 साल की उम्र में हो गई थी। लेकिन कुछ सालों बाद वो अपनी पति से अलग हो गई और अब अपने बच्चों के साथ लंदन में रहती है। कनिका 3 बच्चों की मां हैं।
सोनम
90 के दशक की ओए ओए गर्ल सोनम उर्फ बख्तावर खान ने भी 18 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर राजीव राय से शादी कर ली थी। राजीव से शादी के बाद सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह विदेश में बस गई थीं। शादी के 25 साल बाद ये कपल अलग हो गया था। राजीव के बाद सोनम ने 44 साल की उम्र में पुड्डुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी की थी।
सायरा बानो
70 के दशक की मशहूर जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। उस समय सायरा 22 और दिलीप उनसे दोगुने 44 साल के थे। 12 साल की उम्र में सायरा बानो दिलीप की दीवानी हो गई थीं।