मनोरंजन जगत में सभी कलाकार अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक का भी खास ध्यान रखते हैं। खासकर अभिनेत्रियां इस मामले में ज्यादा सतर्क नजर आती हैं। खुद को कैमरे के सामने बेहतर और खूबसूरत दिखाने के लिए अभिनेत्रियां काफी मेहनत करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ ही अपने लुक को बचाने के लिए ये अभिनेत्रियां ना सिर्फ अपनी फिटनेस बल्कि अपने स्टाइलिंग का भी खासा ख्याल रखती हैं। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी अपनी फिटनेस और लुक के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के लिए हमेशा से ही यह धारणा रही है कि इन अभिनेत्रियों के लिए फिटनेस ज्यादा मायने नहीं रखती लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली कई अभिनेत्रियां आज फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ फिट अभिनेत्रियों के बारे में…
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए जिम में कई घंटे पसीने बहाती हैं। ऐसी खबरें हैं कि बिग बॉस OTT फेम अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं।
नम्रता मल्ला (Namrata Malla)
दो घूंट गाने से फेमस हुईं नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपनी फिटनेस से कई लोगों का मुंह बंद किया हैं। दरअसल, एक समय में एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन से बेहद परेशान थी लेकिन बाद में अपने वर्क आउट से उन्होंने गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको हैरान कर दिया हैं।
मोनालिसा (Monalisa)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa )अपनी अदाकारी और खूबसूरती की वजह से आज सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी लोगों की पसंद बन चुकी हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं मोनालिसा भी अक्सर अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
पूनम दुबे (Poonam Dubey)
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे पहले से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, वह अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए लगातार जिम में मेहनत करती हैं। खुद फिट रहने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर लोगों को भी फिट रहने की सलाह देती हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
भोजपुरी सिनेमा की एक और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी भी एक समय अपने बढ़े हुए वजन को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने बाद में कड़ी मेहनत कर अपना फिगर मेंटेन किया और अब अभिनेत्री एक परफेक्ट फिगर के साथ फिटनेस गोल्स देती नजर आती हैं।