पहली बार करवा चौथ मना रही हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, पति भी रखेगें साथ में व्रत

Ranjana Pandey
4 Min Read

करवा चौथ का व्रत हर साल महिलाओं के द्वारा अपने पतियों के लिए किया जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के पवित्र रिश्ता का पर्व है, जो प्राचीन काल से ही चलती आ रही है।

इस साल पूरे देश में 24 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत एक व्रत है परंतु यह नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है, इसलिए क्योंकि नारी अपने दृढ़ संकल्प से यमराज से भी अपने पति के प्राण ले आती है तो फिर वह क्या नहीं कर सकती।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी करवा चौथ का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद पहला करवा चौथ रखने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

यामी गौतम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया है। यामी गौतम ने टेलीविजन की दुनिया में भी अच्छा अच्छी खासी पहचान बनाई है। खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम ने इसी साल डायरेक्टर आदित्य धर से विवाह किया है। इन दोनों की शादी 4 जून को बड़े ही सादगी के साथ हुई थी। शादी के बाद यामी गौतम अपने पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

अंगीरा धर

अंगीरा धर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह बैंड बाजा बारात फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह कमांडो 3 और लव पर स्क्वायर फीट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अंगीरा धर ने इसी वर्ष 30 अप्रैल को डायरेक्टर आनंद तिवारी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। अंगीरा धर शादी के बाद पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

नताशा दलाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता वरुण धवन लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अलीबाग के बीच रिजॉर्ट द मेंशन हाउस में कपल ने सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि नताशा दलाल वरुण धवन की बचपन की दोस्त और प्रेमिका हैं। शादी के बाद नताशा अपने पति वरुण धवन के लिए करवा चौथ का पहला व्रत रखेंगी। इन दोनों की शादी ने कई दिनों तक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी और उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

प्रणीता सुभाष

अभिनेत्री प्रणीता सुभाष ने इसी वर्ष 30 मई 2021 को बिजनेसमैन नितिन राजू से विवाह किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से सभी को इस बात की जानकारी दी थी। शादी के बाद यह पहला करवा चौथ व्रत करेंगी।

एवलिन शर्मा

अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया बेस्ड डेंटल सर्जन और बिजनेसमैन तुशान भिंडी के साथ इसी साल शादी की है। शादी के बाद एवलिन शर्मा का यह पहला करवा चौथ का व्रत होगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *