होली पर आधारित ये बॉलीवुड गाने आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे

Ranjana Pandey
3 Min Read

होली एक ऐसा त्योहार है, जो मन में अलग प्रकार का उल्लास लेकर आता है। इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड भी इस त्योहार से अछूता नहीं रहा है।कई फिल्मों और गानों में आपको होली के रंग देखने को मिलेंगे। होली के अवसर पर संगीत और गानों का अपना समृद्ध इतिहास भी रहा है।आज आपको उन गानों के सफर पर लेकर जाएंगे, जिसे सुनकर आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

रंग बरसे

होली की बात हो और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘रंग बरसे’ याद ना आए; ऐसा हो नहीं सकता।फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ, रेखा और जया बच्चन की जुगलबंदी देखने लायक थी। ‘रंग बरसे’ को अमिताभ ने अपनी आवाज दी थी और इसके बोल उनके पिता डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री ने गाने को अमर बना दिया।

होली खेले रघुवीरा

इस सूची में अमिताभ की एक और फिल्म ‘बागबान’ का गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ शामिल है। रवि चोपड़ा की यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।इस गाने में भी अमिताभ और हेमा मालिनी के अंदाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मेकर्स ने गाने में जिस प्रकार होली का रंग भरा है, उसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।इस गाने को अमिताभ, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण ने गाया था

गो पागल’ 

‘जॉली एलएलबी 2’ का गाना ‘गो पागल’ ने भी होली पर खूब धमाल मचाया है। खासतौर पर युवा आज भी इस गाने की धुन पर थिरकते हैं।इस गाने में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी खूब मस्ती करते हुए दिखे हैं। ‘जॉली एलएलबी 2’ 2017 में आई एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुभाष कपूर ने संभाली थी।

लहू मुंह लग गया’ 

‘लहू मुंह लग गया’ में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री देखने को मिली है। यह सुपरहिट फिल्म ‘राम लीला’ का गाना है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।शेल हाडा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। होली के खास अवसर पर यह गाना दो प्यार करने वालों को भावनात्मक तौर पर जोड़ेगा।इसमें दीपिका का डांस और रणवीर का अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा।

डू मी अ फेवर’

इस कड़ी में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वक्त’ का गाना ‘डू मी अ फेवर’ शामिल है। इस गाने को अक्षय और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया था। इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया है।जितनी खूबसूरती से गाने में होली के रंग को उकेरा गया है, वह काबिलेतारीफ है।एक चुलबुली लड़की के रूप में गाने में प्रियंका ने बहुत अच्छा डांस किया और उनकी जोड़ी अक्षय के साथ खूब आकर्षक लगी।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *