बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स से लोगों को ऐसा दीवाना बना देते हैं कि कुछ फैंस उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसे में बहुत से फैंस अक्सर यही सोचते हैं कि काश ऐसा हो जाए कि वो अपने पसंदीदा सितारे से शादी कर लें। सोचने में भले ही ये नामुमकिन सी बात लगे पर बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब सितारों ने अपने ही फैन से शादी रचा ली हो। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने फैन से कर लिया था उम्र भर का वादा।
दिलीप कुमार और सायरा बानो

इस लिस्ट में इंडस्ट्री के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और खूबसूरत अभिनेत्री सायरा बानो का नाम शामिल है। दिलीप कुमार का नाम मधुबाला से जुड़ा था लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ सायरा बानो दिलीप कुमार पर तबसे मरती थीं जब वो सिर्फ 12 साल की थी। ऐसे में जब उनकी फिल्मों में एंट्री हुई तो उनके सपनों के राजकुमार उन्हें अपने सामने खड़े नजर आए। दिलीप कुमार को सायरा की मासूमियत भा गई और उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। दिलीप कुमार की दीवानी और उनकी सबसे बड़ी फैन सायरा ने महज 22 साल की उम्र में शादी कर ली। शादी के वक्त दिलीप कुमार 44 साल के थे।
मुमताज और मयूर माधवानी

दिग्गज अदाकारा मुमताज ने भी अपने फैन को ही हमसफर चुना था। मुमताज ने 29 मई 1974 को अपने फैन मयूर माधवानी से शादी की थी। मयूर मुमताज की खूबसूरती पर लट्टू थे और उनकी फिल्मों की शूटिंग देखने सेट पर आ धमकते थे।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा और राज बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं जिन्हें शिल्पा शेट्टी बेहद पसंद थीं। शिल्पा और राज की मुलाकात एक बिजनेस ट्रिप पर हई थी। इस दौरान राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में काफी मदद की थी। राज शिल्पा के बहुत बड़े फैन थे इसलिए वो उनकी मदद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। शिल्पा को राज का यही स्वभाव भा गया और उन्हें एहसास हो गया कि राज खास हैं। इसके बाद राज ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया जिसे शिल्पा मना नहीं कर पाईं। दोनों की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अलवा

जितेंद्र और शोभा

‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर एक्टर जितेंद्र ने शोभा कपूर से शादी की है। शोभा एक एयर होस्टेस और जितेंद्र की फैन हैं। शोभा जितेंद्र की सारी फिल्में देखतीं और किस्मत देखिए कि उन्हें जितेंद्र हमसफर के रूप में मिल गए।
ईशा देओल और भरत तख्तानी

देओल खानदान की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ईशा ने भरत तख्तानी से शादी की है। भरत ईशा को स्कूली समय से जानते थे और उन्हें काफी पसंद करते थे। हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। बाद में भरत ईशा के फैन बन गए। आखिरकार किस्मत ने दोनों को हमेशा के लिए मिलवा ही दिया।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना का नाम भी इसमें लिया जाना लाजिमी है क्योंकि उन्होंने अपनी फैन डिंपल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात हुई और फिर राजेश खन्ना ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिस राजेश को पाने के लिए लड़कियां दिन रात सपने देखती थीं वो राजेश डिंपल को शादी के लिए पूछ रहे थे। ऐसे में उन्होंने झट से हां कह दी। साल 1973 में राजेश और डिंपल शादी के बंधन में बंधे थे। जब राजेश और डिंपल के शादी करने की खबर सामने आई थी तो लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे। उस वक्त डिंपल जहां सिर्फ 16 साल की थीं तो वहीं राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे। हालांकि शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।
जूही चावला और जय मेहता
अपनी मुस्कान से लोगों के दिलों को धड़का देने वाली जूही चावला की शादी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। जूही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। ऐसे में हर किसी को लगता था कि वो किसी अभिनेता या क्रिकेटर से शादी करेंगी। हालांकि उन्होंने अपने सबसे बड़े फैन और बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की। उनकी शादी की खबरों की चर्चा लंबे समय तक हुई थी।