इन Bollywood Stars के नाम है ये करोड़ों का आलीशान घर

Ranjana Pandey
2 Min Read

भारतीय फिल्म उद्योग ग्लैमर और लग्शरी की चकाचौंध से भरी हुई एक अलग दुनिया है. बॉलीवुड सितारे जीने के लिए मोटी से मोटी रकम खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. उनके कपड़ों, जूते यहां तक कि उनके छुट्टियों में भी ये ग्लैमर दिखता है. अब अगर ये छुट्टियों में लग्शरी चाहते हैं तो सोचिए जिस घर में वे रहते हैं, वो कितना महंगा और आलीशान होगा. आइए देखते हैं सितारों के उन घरों को जिनका नाम भी फैंस अदब से लेते हैं.

1. बिग बी के साथ उनके घर की होती है चर्चा 

जब भी बिग-बी अमिताभ बच्चन की बात होती है तो उनका घर ‘जलसा’ भी चर्चा में जरूर आता है. इस शानदार घर की कीमत 100 करोड़ से 120 करोड़ तक आंकी जाती है. इस घर के पीछे यह कहानी है कि फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने इस बंगले को सत्ते पे सत्ता फिल्म में अभिनेय करने के लिए अमिताभ बच्चन को गिफ्ट किया था.

2. जन्नत से कम नहीं है Mannat 

बात करें किंग खान यानि शाहरुख खान की तो वे अपने परिवार के साथ ‘मन्नत’ में रहते हैं. जिसे साल 2001 में 13.32 करोड़ में शाहरुख ने अपने नाम किया था.

3.  ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है अपना घर

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ 80 करोड़ के डूप्लेक्स घर में रहते हैं. इस घर खुद ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है.

4. आलीशान घर के मालिक हैं जॉन अब्राहम

धूम फिल्म से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले कलाकार जॉन अब्राहम 60 के घर में रहते हैं जिसे उनके खुद के भाई एलेन ने ही डिजाइन किया है.

5. सबसे महंगे घरों में शुमार है शिल्पा शेट्टी का घर

100 करोड़ की कीमत वाला यह घर शिल्पा शेट्टी का है. इस घर की हर चीज को बड़ी बारीकी से चुना गया है. चाहे वह दीवार पर लगी पेंटिंग हो या इस घर का वास्तु सबको ध्यान में रखा गया है.

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *