राम कपूर-गौतमी कपूर

एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में एक आदर्श कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई और इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी के दिन साल 2003 में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे का साथ निभाने का वादा किया।
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी

इन दोनों ने आठ साल लंबे रिलेशन के बाद 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1991 में कॉलेज डांस फेस्टिवल में हुई थी और इस डांस फेस्टिवल में अरशद जज थे और मारिया कंटेस्टेंट थीं। इसी दौरान उनके प्यार की शुरुआत हुई और अरशद और मारिया ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से दो शादियां की।
रुसलान मुमताज-निराली मेहता

बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज ने भी निराली मेहता संग वैलेंटाइन के दिन शादी की थी। ये दोनों एक डांस एकेडमी में मिले थे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। रुसलान मुमताज और निराली मेहता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 फरवरी साल 2014 में शादी कर ली। दोनों एक बच्चे के माता पिता भी हैं।
मंदिरा बेदी-राज कौशल

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी और राज कौशल ने भी आज के ही दिन एक दूजे संग शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। बीते वर्ष राज का निधन हो गया। मंदिरा ने आज अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर अपनी और राज की शादी की तस्वीर भी शेयर की है।
संजय दत्त और रिया पिल्लई
संजय दत्त ने भी वैलेंटाइन्स डे को अपने हमसफर के नाम किया था। जी दरअसल उन्होंने पहली पत्नी ऋचा शर्मा के निधन के बाद 1998 में वैलेंटाइन्स डे पर मुंबई के एक मंदिर में रिया पिल्लई से गुपचुप शादी की थी।