ज्यादातर लोग अपने जीवन में वही काम करना पसंद करते हैं, जिसे उनके माता-पिता करते हैं। अब बॉलीवुड में कपूर खानदान को ही ले लीजिए। इनके परिवार में पिता-पुत्र की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन्स पर धमाल मचाया है। बॉलीवुड में जब-जब पिता-पुत्र पर बनी फिल्में पर्दे पर आई हैं तो उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर की जोड़ी से लेकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी तक लोगों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया है।
आगामी 22 अप्रैल को शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी सुपरस्टार पिता-पुत्र की जोड़ी धमाल मचाने जा रही है। शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल निभा रहे हैं, जबकि उनके पिता पंकज कपूर फिल्म में शाहिद के कोच बने हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पिता-पुत्र की जोड़ी ने धमाल मचाया है।
मुन्नाभाई M.B.B.S. (अमेजन प्राइम वीडियो)
‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ साल 2003 में आई एक कॉमेडी ड्रामा है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, बोमन इरानी, रोहिणी हट्टंगडी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में मुन्ना (संजय दत्त) एक अपराधी है जो अपने पिता के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ता है। अपने दोस्त सर्किट (अरशद वारसी) की मदद से वह मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेता है और यहां से कहानी में ट्विस्ट शुरू होता है।
बंटी और बबली (अमेजन प्राइम वीडियो)
‘बंटी और बबली’ साल 2005 में रिलीज हुई एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म में बंटी का किरदार अभिषेक बच्चन और बबली का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में एक पुलिसवाले दशरथ सिंह की भूमिका में हैं। ये फिल्म दो ठगों की कहानी पर आधारित है।
बेशरम ( जी 5)
कृष (सोनी लिव)
‘कृष’ साल 2006 में रिलीज हुई एक हाई-फाई एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, रेखा आदि हैं। यह फिल्म कोई मिल गया का सीक्वल है। ये रोहित मेहरा की कहानी है, जिसे अपने पिता की बदौलत अलौकिक शक्तियां विरासत में मिलती हैं। साल 2006 की ये बड़ी हिट फिल्म थी।