राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कई फिल्में बनी हैं। बापू के जीवन से लेकर उनकी हत्या पर भी कई फिल्ममेकर्स ने फिल्में और शार्ट फिल्में बनाई हैं। शहीद दिवस (30 जनवरी) पर ऐसी ही फिल्मों पर एक पोस्ट आज हम आपसे साझा करने जा रहे है।
देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की विचारधारा की पूरी दुनिया कायल है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को हिंदू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था। यह उनके जीवन का आखिरी अनशन था। 18 जनवरी,1948 को उन्होंने अनशन खत्म किया था। अनशन खत्म करने के ठीक 11 दिन बाद यानी 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गांधी जी की हत्या से पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा था। उनके जीवन और विचारों से प्रेरित होकर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं, वहीं उनकी नृशंस हत्या पर भी फिल्म और शार्ट फिल्म बनती रही हैं।
गांधी (1982)
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी(1996)
हे राम (2000)
गांधी माई फादर (2007)
