जीजा-साली का रिश्ता अनोखा होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार, नोक-झोक और हंसी-मजाक चलता रहता है। जीजा-साली के बीच गुस्सा भी देखने को मिलता है, लेकिन दोनों के बीच प्यार भी बहुत होता है। ये तो सच है कि सभी अपनी सालियों पर खूब प्यार लुटाते हैं, वहीं फिल्म जगत के सितारे भी अपनी सालियों पर प्यार लुटाने में किसी से पीछे नहीं हैं।
ये सेलिब्रिटी अपनी सालियों के लिए दोस्त और गार्जियन की तरह होते हैं और उनका भरपूर ध्यान रखते हैं। अपनी सालियों से प्यार-दुलार और स्नेह करने वाले इन सितारों में कई नाम शामिल हैं। इन अभिनेताओं में रणवीर सिंह, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, निक जोनस और अरबाज खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड के जीजा-साली के प्यार भरे रिश्ते के बारे में बताते हैं।
रणवीर सिंह और अनीषा पादुकोण
फिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी तो हर कोई जानता है। दोनों कलाकार एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि, जितना प्यार रणवीर अपनी वाइफ से करते हैं, उतना ही दुलार वह अपनी साली से भी करते हैं। रणवीर अपनी साली अनीषा पादुकोण के साथ बेहद अच्छी और मजबूत बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कई बार इस जीजा-साली की जोड़ी को एक साथ देखा गया है। ये दोनों दोस्तों की तरह रहते हैं और मस्ती करते हैं। दोनों जीजा-साली की आपस में खूब बनती है।
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर और सैफ अली खान दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। इन्होंने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। जीजा-साली बनने से पहले से ही इनके बीच दोस्ती का भी रिश्ता है। अब ये कलाकार जीजा-साली का प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं और एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। दोनों अक्सर कई पार्टियों में मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
अजय देवगन, तनीषा मुखर्जी और रानी मुखर्जी
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन की एक नहीं बल्कि दो-दो सालियां हैं। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और दूसरी कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी दोनों ही एक्टर के साथ बेहद प्यारी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। इस जीजा-साली की जोड़ी में खूब प्यार और दुलार देखने को मिलता है। इन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। जब भी ये मिलते हैं, तो हंसी-मजाक और मस्ती करते हैं।
अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अपने खास अंदाज़ और बेहतरीन मिजाज के लिए जाने जाते हैं। हंसी-मजाक और मस्ती करने वाले ये अभिनेता अपनी साली रिंकी के काफी करीब हैं। अक्षय अपनी साली का हर चीज में साथ देते हैं। राजेश खन्ना के बाद अक्षय, रिंकी की लाइफ में गार्जियन की भूमिका निभा रहे हैं। हर प्रॉब्लम में अक्षय अपनी साली का सपोर्ट करते हैं। दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है।
निक जोनस और परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस अपनी साली परिणीति के साथ काफी फ्रेंडली हैं। जीजा-साली की इस जोड़ी का रिश्ता अनोखा है। इनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है। निक अपनी साली का अच्छे से ध्यान रखते हैं। दोनों दोस्तों की तरह रहते हैं और मस्ती-मजाक करते हैं।
ऋतिक रोशन और फराह खान
अभिनेता ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जगमगाते सितारों में से एक हैं। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ सालों पहले एक्टर का सुजैन खान से तलाक हो गया था हालांकि, आज भी एक्टर का सुजैन खान की बहन फराह से दोस्ती का रिश्ता है। फराह आज भी ऋतिक की उतनी ही रिस्पेक्ट करती हैं और ऋतिक भी हमेशा फराह का साथ देते हैं।
अरबाज खान और अमृता अरोड़ा
अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं, लेकिन मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और अरबाज के बीच अभी भी सब सामान्य है। अरबाज, अमृता के काफी करीब हैं और इनके बीच दोस्ती का प्यारा रिश्ता बरकरार है। जरूरत पड़ने पर दोनों एक दूसरे का साथ देते हैं।