बॉलीवुड के मोस्ट बैंकेबल कपल हैं यह सितारे, मिलकर कर रहे हैं ज़बरदस्त कमाई

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड में कई एसे स्टार्स हैं, जो खुद एक ब्रांड हैं। एक फिल्म हो या एक फिर एक एडवर्टाइज़मेंट सब कुछ के लिए ये स्टार्स अच्छी खासी मोटी रकम चार्ज करते हैं। आज, हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ एसे सक्सेसफुल जोड़ों की लिस्ट आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनकी टोटल वैल्यू निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगी।

किंग खान और गौरी खान

सबसे पहले बात बॉलीवुड के किंग खान और गौरी खान की। SRK और गौरी से शुरूकरें तो ये दोनों अपने-अपने क्षेत्र में ज़बरदस्त सफल हैं। शाहरुख और गौरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर कपल्स में से एक हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 6600 करोड़ रुपये है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बात करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तो यह दोनो ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के टॉप सितारे हैं। इन्हें बॉलीवुड का ‘आईटी’ कपल कहें तो गलत नहीं होगा। दोनों एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। वे कई ब्रांड्स का चेहरा भी हैं। कहा जाता है कि उनकी ज्वाइंट संपत्ति 450 करोड़ रुपये है।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

वहीं करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे वैल्यूएबल जोड़ों में से एक हैं। बंगलो से लेकर गाड़ियों तक, बेबो और सैफ कई चीजों के ओनर्स हैं। वहीं अपने प्रोजेक्टस और बाकी एड्स के माध्यम से भी बहुत पैसा कमाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इनकी कुल संपत्ति करीब 750 करोड़ रुपये है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री  के बेस्ट कपल कहलाते हैं। दोनों की टोटल वैल्यू की बात करें तो इनकी संपति 1000 करोड़ रुपये बताई गई है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बात करें अगर अनुष्का शर्मा की तो उनकी शादी विराट कोहली से हुइ है। दोनों ही अपने अपने क्षेत्र में काफी कमाई करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 1250 करोड़ रुपये बताई गई है।

अक्षय और ट्विंकल खन्ना

जब बात बॉलीवुड के मोस्ट बैंकेबल स्टार्स की आती है तो इस लिस्ट में खिलाड़ी कुमार का नाम सबसे ऊपर आता है। अक्षय, जो हर साल पांच से ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, वो हर फिल्म के लिए मोटी रकम लेते हैं। वहीं उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना एक कॉलमनिस्ट और राइटर हैं। ये कपल कई ब्रैंड्स को एंडोर्स भी करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी कुल कीमत 2100 करोड़ रुपये है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *