देशभर में एक तरह जहां 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया है। तो वहीं संजय दत्त की फिल्म ‘तोरबाज’ के निर्देशक गिरीश मलिक के घर मातम पसर गया। ये होली गिरीश मलिको वो गम दे गई, जिसको शायद ही कभी उनके जहन से दूर हो पाएंगी। दरअसल, गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है।

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई है या फिर कुछ और हादसा हुआ है। मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक ये बिल्डिंग अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था।
शाम 5 बजे हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक वह दोपहर में होली खेलने गया था और फिर वापस आ गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक हादसा शाम को करीब 5 बजे के आसपास हुआ है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ‘तोबराज’ फिल्म में गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।
गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने किया कंफर्म

ओबराय स्प्रिंग्स के पास पत्रकारों से बातचीत में पुनीत सिंह ने बताया कि मिस्टर मलिक के बेटे का निधन हो गया है, इसके अलावा मैं आपसे और कुछ नहीं कह सकता हूं कि ये सब कैसे हो गया। गिरीश मलिक बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। इस खबर के बारे में संजय दत्त को जैसे ही पता चला तो वो हैरान रह गए।
गिरीश ने ‘तोरबाज’ फिल्म को निर्देशित किया था जिसमें संजय दत्त, राहुल देव और नरगिस फाखरी अहम भूमिका में थे। ये फिल्म 2020 में आई थी। गिरीश ने बॉलीवुड को ‘तोबराज’ और ‘जल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। गिरीश के बेटे की उम्र महज 17 साल थी। गिरीश मलिक के बेटे मनन के आकस्मिक निधन से उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है। वहीं, उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ लोग सदमे में हैं। लोग गिरीश मलिक को अपनी तरफ से सांत्वना दे रहे हैं और उन्हें इस दुख की घड़ी में संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

होली के इस मौके पर गिरीश मलिक के घर पर जो भी कुछ हुआ, वो एक अनहोनी है जो अचानक उनके घर पर आया और सारे घर को तबाह करके चला गया और आज इस खुशी के मौके पर उनके घर पर मातम पसरा हुआ है।

