विक्की-कटरीना से राजकुमार-पत्रलेखा तक, इन स्टार कपल्स के लिए खास है ये वैलेंटाइन डे

Shilpi Soni
4 Min Read

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और ये कुछ दिन प्यार करने वालों के लिए काफी खास होते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करता है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बधे हैं जिसमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे सितारे हैं। आने वाला ‘वैलेंटाइन डे’ इन कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला ‘वैलेंटाइन डे’ होगा, जो वह साथ मनाएंगे। तो आइए आपको ऐसे ही कपल्स की लिस्ट दिखाते हैं जिनके लिए आने वाला 14 फरवरी का दिन काफी खास होने वाला है।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद विक्की और कटरीना का ये पहला ‘वैलेंटाइन डे’ है जिसे वह मनाएंगे। हालांकि शादी के बाद से ही कटरीना और विक्की हर त्योहार को साथ मनाने की कोशिश करते हैं।

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा

Karishma Tanna- Varun Bangera Wedding Inside Videos And Photos From Sindoor Moment To Cake Cutting | Karishma Tanna-Varun Bangera Wedding Inside Videos: शादी के बाद करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा ने काटा ये खास

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के लिए इस साल का वैलेंटाइन वीक ही काफी स्पेशल है। दोनों ने 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी जिसके बाद करिश्मा और वरुण प्यार में डूबे हुए हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और अब करिश्मा और वरुण शादी के बाद अपना ‘वैलेंटाइन डे’ साथ मनाएंगे।

राजकुमार राव-पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर को शादी रचाई थी। ये बात सच है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक साथ कई ‘वैलेंटाइन डे’ मनाए हैं लेकिन शादी के बाद दोनों का ये पहला ‘वैलेंटाइन डे’ होगा, जिसे वह एक साथ मनाएंगे।

यामी गौतम-आदित्य धर

यामी गौतम और आदित्य धर ने बीते साल 4 जून को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी और आदित्य की तस्वीरें शेयर कर शादी की खुशखबरी दी थी। यामी और आदित्य भी पहली बार पति-पत्नी के रूप में अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ साथ मनाएंगे।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार

इस लिस्ट में बंगाली बाला मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। मौनी और सूरज नांबियार ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। दोनों इन दिनों कश्मीर में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं और अब 14 तारीख को मौनी और सूरज अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *