फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने से ज्यादा किसी दूसरी की लाइफ में ना सिर्फ दिलचस्पी रखते हैं। बल्कि जब भी मौका मिलता है तो किसी की भी टांग खींचने से नहीं चूकते हैं। आईए आपको मिलवाते हैं ऐसे ही कुछ लोगों से।
अनुभव सिन्हा
फिल्मी दुनिया में यदि ग्रुपिज्म की बात किसी ने की तो वो थे अनुभव सिन्हा। उन्होंने खान फैमिली पर एक ही परिवार को बढ़ाने का आरोप लगाया था।
कंगना रनौत
पंगा गर्ल एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों से लिए जानी जाती है। उन्हें जब भी मौका मिलता है किसी पर भी कीचड़ उछालने से नहीं चूकती
केआरके
केआरके के नाम से तो कई बॉलीवुड हस्तियों को नफरत है। वजह है कि कमाल राशिद खान अपने राडार पर कभी भी किसी को ले लेते हैं।
निखिल द्विवेदी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद निखिल ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर काफी कड़वी बातें लिखी थी।
प्रकाश राज
प्रकाश राज ने माना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता है। राज के मुताबिक आज के दौर में टैलेंट को कम और संबंधों को ज्यादा महत्व दिया जाता है।
रजत बर्मेचा
एक्टर रजत भी बॉलीवुड के असली चेहरे को सामने लाने से नहीं बचते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कहा कि किसी के दुनिया से चले जाने के बाद ही लोग क्यों अपना रंग बदल लेते हैं।
रणवीर शौरी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तो रणवीर शौरी ने भी बॉलीवुड पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। रणवीर का कहना है कि बॉलीवुड में अच्छा बर्ताव नहीं होता है।यदि बॉलीवुड की हस्तियों ने सुशांत की बात को सुना होता तो शायद वो हमारे बीच जिंदा होते।
कोएना मित्रा
एक्ट्रेस कोएना भी बॉलीवुड पर सवाल उठा चुकी है। कोएना का कहना है कि यहां पर असली टैलेंट की कोई कद्र नहीं है। जो टैलेंटेड होता है उसे हमेशा से ही दबाया जाता है।