History of 7 August: तीन देशों के राष्ट्रगान (National Anthem) लिखने वाले महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर एशिया के पहले कवि हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) को कृति ‘गीतांजलि’ के लिए मिला था। 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में जन्मे महान कवि रविंद्र नाथ टैगोर के पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं। रवीन्द्रनाथ टैगोर मानवतावादी विचारक थे। उन्होंने संगीत, साहित्य, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया था। रबींद्रनाथ टैगोर (History of 7 August) कानून की पढ़ाई करने लंदन विश्वविद्यालय तो गए थे लेकिन बिना डिग्री लिए ही वतन लौट आए थे।
जानते हैं देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर (History of 7 August) दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
1606 : शेक्सपीयर के नाटक मैक्बेथ का किंग जेम्स प्रथम के लिए पहली बार मंचन किया गया।
1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना हुई।
1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था।
1941 : तीन देशों के राष्ट्रगान लिखने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता महाकवि गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) का निधन।
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंचेी और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण हुआ।
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई थी।
1957 : आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली थी।
1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीता।
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया था।
1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत।
2018 : आज ही के दिन देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करूणानिधि का निधन हुआ था।