Variety India cover : बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों को एक ही फ्रेम में देखना स्वाभाविक है और इस पर बहस छिड़ जाती है। हाल ही में ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन पहली बार एक साथ किसी मैगज़ीन के कवर पेज पर नज़र आए हैं। जब इन चारों सुपरस्टार्स की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो एक फैन ने पूछा, ‘इसमें शाहरुख क्यों नहीं हैं?’
Variety India cover की सराहना
वैरायटी इंडिया (Variety India) मैगजीन के लेटेस्ट कवर फोटो ने सबका ध्यान खींचा है। पहली बार आमिर, सलमान, अजय और अक्षय कुमार एक साथ एक फ्रेम में नज़र आए हैं, जिसकी खूब सराहना हो रही है। हालांकि, फोटो देखने के बाद लोग शाहरुख खान की गैरमौजूदगी पर सवाल भी उठा रहे हैं।
इस विशेष Variety India cover फोटो में अक्षय कुमार सोफे पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन उनके पीछे खड़े हैं।
बदल गई सिनेमा की परिभाषा
वैरायटी इंडिया ने इस कवर के ज़रिए इन सितारों को ऐसे कलाकारों के रूप में पेश किया है जिन्होंने न सिर्फ स्टारडम को बदला है बल्कि सिनेमा की परिभाषा भी बदल दी है। यही वजह है कि यह तस्वीर सिर्फ एक मैगज़ीन कवर नहीं बल्कि बॉलीवुड के इतिहास का एक खास पल बन गई है। इस ग्रुप फोटो के सामने आते ही सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल था, “शाहरुख खान कहां हैं?” फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा कि शाहरुख खान के बिना यह फोटो अधूरी है।
शाहरुख खान की गैरमौजूदगी
कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर शाहरुख खान भी Variety India cover फोटो में होते तो यह और भी यादगार बन जाती। कुछ ने इसे चार स्तंभों की तस्वीर बताया, वहीं कई फैंस ने शाहरुख और ऋतिक रोशन को भी लिस्ट में शामिल करने का सुझाव दिया। कवर मैगज़ीन के पहले भारतीय संस्करण का भव्य विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मौजूद थे। एक यूजर ने कमेंट किया कि शाहरुख खान गायब हैं।

