मनी प्लांट से कही अधिक चमत्कारी है ये पौधा, इसे लगाते है आपके घर में धन वर्षा होगी

Monika Tripathi
3 Min Read

वास्तु शास्त्र में विभिन्न पौधों के बारे में तरह- तरह के वास्तु संबंधी प्रभाव के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक अगर इन पौधो को सही दिशा में रखा जाए तो ये बेहद सकारात्मक परिणाम देते हैं।उन्हीं में से एक खास पौधा है क्रासुला का पौधा। इस पौधे को घर में रखने से क्या क्या लाभ पहुंचते है चलिए जानते है।

हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि उसके घर में खुशियां ही खुशियां हो।घर में धन और समृद्धि बनी रहे।आय के नए मिले इसके लिए वो काफी प्रयास भी करते है लेकिन फिर भी उनको सफलता नहीं मिल पा रही।वास्तु के मुताबिक कई बार ऐसा घर में वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा का वास होने के चलते होता है। जैसे कि व्यक्ति को आर्थिक रूप से संकट होना ,बिजनेस में आकस्मिक नुकसान घर में कलह का माहौल बना रहना। ऐसे में वास्तु शास्त्र में चंद उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकते हैं।

वास्तुशास्त्र में कुछ पौधों के बारे में तमाम बातें बताई गई है। वास्तु के बताए गए नियमों के अनुसार अगर इसे सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए तो असल में ये पैसे को चुंबक की तरह खींचने का काम करते हैं। मनी प्लांट के अलावा एक और ऐसा चमत्कारी पौधा है जिसके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगा।इस खास पौधे का नाम है क्रासुला का पौधा

वास्तु शास्त्र में इस पौधे को धन के पौधे के नाम से जाना जाता है। इसे लगाने से घर में धन संबंधित समस्याओं का निवारण हो जाता है l।यही नहीं ये आपके आय के कई साधन खोल देता है। मनी प्लांट की अपेक्षा ये पौधा ज्यादा शुभ माना जाता है।

वास्तु से ताल्लुक रखने वालों को बखूबी रूप से पता है कि क्रासुला का पौधा घर के प्रवेश द्वार के दाएं ओर ही रखा जाना चाहिए।इस दिशा में इस पौधे को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बढ़ता रहता है ।जिससे व्यक्ति को धन लाभ होता है। कार्य क्षेत्र में उसकी पदोन्नति और बिजनेस में आकस्मिक रूप से लाभ होता है।

ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए इस पौधे को दक्षिण- पश्चिम दिशा में इसे लगाएं। ऐसा व्यक्ति की कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी होती है।चारो तरफ से अपार सफलता मिलती है।

वास्तु के मुताबिक क्रासुला का पौधा दुकान के कैश काउंटर के ऊपर भी आप अपनी सहूलियत के अनुसार लिए रख सकते हैं।ऐसा करने से आप को दोगुना धन लाभ की प्राप्ति होती है।वहीं अगर आप या घर की कोई अन्य किसी सदस्य किसी बीमारी के चलते काफी परेशान हैं तो ऐसे में आपके लिए पूर्व दिशा में इसे रखना काफी शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *