बॉलीवुड जगत के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर अपने नए प्रोजेक्ट में मशगूल हो गए हैं। प्रोजेक्ट का नाम है जी ले जरा। जिसमे उन्होंने बड़ी अभिनेत्रियों को कास्ट किया है। फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एंटरटेनमेंट का बड़ा पैकेज मिलने वाला है। लेकिन इस फिल्म के जरिए फैंस को एक और सरप्राइज मिल सकता है। हाल ही में यह खबर आई है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ के ऑपोजिट उनके पति विक्की कौशल को लिया जा सकता है।
अगर इस फिल्म के लिए विक्की कौशल हां कर देंगे तो यह फिल्म विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पहली फिल्म होगी जिसमें यह दोनों साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए दो मेल लीड की जरुरत हैं।जिसमे से एक किरदार खुद फरहान निभाएंगे। विक्की के हां करते ही उनकी दूसरे एक्टर के लिए खोज खत्म हो जाएगी।
![]()
आपको बता दें कि यह एक रोड ट्रिप मूवी है जिसकी कहानी इस फिल्म की तीनों मुख्य अदाकारा के इर्द-गिर्द घूमेगी।वहीं दूसरी तरफ यदि विक्की इस प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरेंगे तो फरहान के पास विक्की के अलावा किसी और एक्टर को कास्ट करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचेगा। ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म के लिए फरहान ऋतिक या फिर रणवीर सिंह को अप्रोच कर सकते हैं।
लेकिन विक्की और कैट की शादी के बाद फरहान की नजर में पहला चेहरा जो आया वो कैट के पति विक्की कौशल का था। विक्की एक मंझे हुए एक्टर हैं। वो सीरियस रोल्स में काफी फिट बैठते हैं। लिहाजा फरहान ने विक्की को ही सबसे पहले लीड के लिए अप्रोच किया है।अब यदि विक्की इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरते हैं तो शादी के बाद विक्की और कैट की ये पहली फिल्म हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ यदि विक्की और कैट की यदि बात करें तो दोनों अपने-अपने काम में बिजी है। जहां एक तरफ कैटरीना सलमान के साथ टाइगर फिल्म के तीसरे हिस्से को शूट कर रहीं हैं । विकी कौशल एमपी में लुकाछिपी का सीक्वल पूरा कर रहे हैं। फिलहाल शादी के बाद विक्की और कैटरीना मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं इसलिए हर कोई दोनों को कास्ट करने के लिए बेताब है। मेकर्स को इस बात का अंदाजा है कि यदि दोनों की जोड़ी रुपहले पर्दे पर आई तो दर्शक पहली बार दोनों को स्क्रीन पर रोमांस करते देखने के लिए उमड़ेंगे।

