इतने करोड़ के घर में रहते हैं विजय देवरकोंडा, गाड़ियों का भी है शानदार कलेक्शन

Ranjana Pandey
4 Min Read

विजय देवरकोंडा साउथ के जाने माने एक्टर हैं। विजय देवरकोंडा की सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर का स्टारडम इतना शानदार है कि लोग उनको कॉपी तक करते हैं। विजय देवरकोंडा को अर्जुन रेड्डी के नाम से भी जाना जाता हैं और वो फीमेल फैंस में उनकी लोकप्रियता काफी जबरदस्त हैं। वहीं आज एक्टर अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी नेटवर्थ के बारे में।

विजय देवरकोंडा का जन्मदिन 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ। विजय ने भले ही एक टीवी स्टार के घर में जन्म लिया लेकिन उन्होंने खुद का नाम मेहनत से कमाया। विजय के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार के नाम से पहचाने जाते है और इसी वजह से उन्होंने भी एक्टर बनने का सोचा।

विजय ने अपने मूवी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘नुव्विला’ से की थी जिसे काफी पंसद किया गया लेकिन उनको पहचान फिल्म अर्जुन रेड्डी से मिली जिसका हिंदी में रिमेक भी बन चुका हैं। विजय देवरकोंडा की गिनती आज सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। हालांकि, एक वक्त उनके पास रेंट देने के भी पैसे नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा 30 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक हैं। वो साल में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। फिल्मों के साथ-साख विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। विजय फिल्में में फीस के साथ-साथ फिल्मों से होने वाले प्रॉफिट में भी शेयर करते हैं।इतना ही नहीं वो ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए लेते है। वहीं, उन्हें फिल्म लाइगर के लिए 20 करोड़ रुपए फीस मिली है। एक्टर विजय देवरकोंडा के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में बंगला है। ये बंगला उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है।

विजय अपने माता-पिता और भाई आनंद के साथ इस नए घर पर रहते हैं। विजय ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। इस घर की बालकनी से वो अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते है जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।वहीं, विजय देवरकोंडा को गाड़ियों का भी बहुत शौक हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर को पास कई लग्जरी कार शामिल हैं। इन गाड़ियों में रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, ऑडी जैसी कार हैं। इनकी कीमत चार करोड़ रुपए से ज्याता बताई जाती है। इसी के साथ विजय को बाइक का भी शोक है और उनके पास कई महंगी स्पोर्ट्स बाइक भी है।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) में नजर आने वाले है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी।हाल में एक्टर ने अपनी फिल्म ‘जन गण मन’ की रिलीज डेट का ऐलान किया था जो कि अगले साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का लेखन भी पुरी ने ही किया है और ये एक्शन फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *