उदयपुर में होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी, मेहमानों के लिए रखी गई सख्त शर्त 

Smina Sumra
3 Min Read
Vijay Rashmika Marriage

Vijay Rashmika Marriage News: दक्षिण भारतीय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। हाल ही में, दक्षिण भारतीय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का शादी का कार्ड वायरल हुआ था। अब इन सितारों की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए मेहमानों से ‘नो गिफ्ट्स ‘ और ‘ नो फोन ‘ का अनुरोध किया है।

उदयपुर में होगी विजय और रश्मिका की शादी 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। विजय और रश्मिका सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार शादी करेंगे। आजकल यह चलन है कि सेलेब्स हल्दी और मेहंदी जैसे समारोह एक ही जगह पर आयोजित करते हैं। वहीं, रश्मिका और विजय की शादी में दो अलग-अलग प्री-वेडिंग सेरेमनी उनके परिवारों द्वारा आयोजित की जाएंगी। शादी में मेहमानों की सूची बहुत छोटी है। कहा जा रहा है कि यह जोड़ा अपने खास दिन का किसी भी तरह का व्यवसायीकरण नहीं चाहता।

 Vijay Rashmika Marriage और मेहमानों से अनुरोध 

Vijay Rashmika Marriage की रस्में उदयपुर में 24 फरवरी से शुरू होने की संभावना है, जिसमें संगीत और हल्दी की रस्में दो दिन पहले होंगी। हालांकि दोनों कलाकारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह पता चला है कि उदयपुर में एक निजी समारोह के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। अपनी प्राइवेसी को और सुरक्षित रखने के लिए, विजय और रश्मिका ने मेहमानों से अनुरोध किया है कि वे समारोह स्थल पर मोबाइल फोन न लाएं, ताकि तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हों। उन्होंने अपने दोस्तों को निजी पत्र भी लिखे हैं, जिनमें उन्होंने केवल आशीर्वाद मांगा है और स्पष्ट रूप से उनसे कोई गिफ्ट्स न लाने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *