War 2 teaser: साल की सबसे बड़ी सिनेमाई क्लैश अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार को मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के बर्थडे के मौके पर वॉर 2 का टीजर रिलीज किया।
दिलकश नजर आ रही कियारा

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत ‘वॉर 2’ का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी काम कर रही हैं। इस टीजर में कियारा की एक ही झलक देखने को मिली, लेकिन वह इसमें दिलकश दिख रही हैं। इस फिल्म में कियारा बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी। टीजर में वह बिकिनी में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के लिए कियारा ने (War 2 teaser) अपने करियर में पहली बार बिकिनी शॉट्स दिए हैं और घुंघराले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
Read this also: शाहरुख-सुहाना की फिल्म किंग में अनिल कपूर की भी एंट्री
देखें War 2 teaser
वॉर 2 में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल की अपनी भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे, जबकि जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जो हिंदी सिनेमा में उनकी मोस्ट अवेटेड शुरुआत होगी।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और टाइगर श्रॉफ स्टारर 2019 की फिल्म “वॉर” बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। वॉर 2, जो अपनी पूर्ववर्ती फिल्मों को पीछे छोड़ने का वादा करती है, को एक बड़ी और बेहतर सीक्वल के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। इसके एक्शन सीन्स छह देशों, इटली, स्पेन, जापान, अबू धाबी, रूस और मुंबई में फिल्माए गए। ऐसी अटकलें हैं कि हम वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के अन्य स्टार्स को कैमियो रोल में देखेंगे। हालाँकि, निर्माता इस बारे में चुप रहे हैं।
War 2 रिलीज की डेट

निर्माताओं का लक्ष्य जूनियर एनटीआर अभिनीत वॉर 2 फिल्म के साथ पूरे भारत में दर्शकों को आकर्षित करना है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। वॉर 2 (War 2 releases date) 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

