कौन हैं ‘धुरंधर’ की हीरोइन सारा अर्जुन? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी, पिता हैं साउथ सुपरस्टार

Smina Sumra
4 Min Read
Sara Arjun

Dhurandhar Heroin Sara Arjun: रणवीर सिंह की बहुचर्चित एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और फिल्म में सबसे ज़्यादा चर्चा सारा अर्जुन के किरदार की हो रही है। ट्रेलर में उन्होंने महज़ 20 साल की उम्र में जिस तरह से स्क्रीन प्रेज़ेंस दिखाया है, उसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। सारा अर्जुन आख़िर कौन हैं? इस समय फैन्स के बीच बस यही चर्चा है। इसके अलावा, रणवीर सिंह और Sara Arjun के बीच उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सारा, रणवीर से 20 साल छोटी हैं।

कौन हैं Sara Arjun?

18 जून, 2005 कोमुंबई1991 में जन्मी सारा, प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। सिर्फ़ एक साल की उम्र में उन्हें एक मॉल में देखा गया था और उन्होंने अपना पहला एड् शूट करवाया था। तब से वह एड्स, फ़ोटोशूट और बाद में फ़िल्म उद्योग में सक्रिय हैं।

रणवीर-सारा की उम्र का फासला चर्चा का विषय

Sara Arjun
Sara Arjun

रणवीर सिंह फ़िलहाल 40 साल के हैं। वहीं धुरंधर में उनकी हीरोइन सारा अर्जुन (Dhurandhar Heroin Sara Arjun) हाल ही में 20 साल की हुई हैं। इसलिए ‘धुरंधर’ में इन दोनों की जोड़ी को देखकर दर्शकों के बीच कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आईं। ट्रेलर से कुछ महीने पहले सामने आए फ़र्स्ट लुक पोस्टर के बाद भी ऐसी ही चर्चा हुई थी।

‘पोन्नियिन सेलवन’ ने दिलाई बड़ी पहचान

Sara Arjun ने मणिरत्नम की मेगा हिट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में यंग नंदिनी का किरदार निभाया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय की नंदिनी से की गई और यहीं से सारा सुर्खियों में आईं।

एक्टिंग करियर की शुरुआत

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 की हिंदी फिल्म ‘404’ और ‘तमिल देइवा थिरुमगल’ से की थी। इसके बाद वह ‘एक थी डायन’, ‘जय हो’, ‘जज्बा’, ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘अजीब दास्तान’ जैसी कई फिल्मों में बाल कलाकार और युवा अभिनेत्री के रूप में नजर आईं।

पिता साउथ के सुपरस्टार, मां डांस टीचर

सारा (Who Is Acres Sara Arjun) साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। Sara Arjun के परिवार में उनके पिता के साथ उनकी माँ सान्या अर्जुन भी हैं। सान्या अर्जुन एक प्रशिक्षित डांस टीचर हैं। सारा का एक छोटा भाई भी है। उसका नाम सुहान है। सुहान ने भी एक शॉर्ट फिल्म में बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया है।

Sara Arjun की कुल संपत्ति 

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पोन्नियिन सेलवन’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन की कमाई लगभग ₹10 करोड़ तक पहुँच गई थी। उन्हें एक समय भारत की सबसे अमीर बाल कलाकार के रूप में जाना जाता था। वह न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि कथक, हिप-हॉप के साथ-साथ जिम्नास्टिक, कराटे और एमएमए जैसे हुनर ​​में भी माहिर हैं। ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने दर्शकों को सारा के एक नए रूप की झलक दिखाई है। अब उनकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अपने अभिनय, व्यक्तित्व और प्रतिभा के साथ, सारा अर्जुन इंडस्ट्री के नए सितारों में से एक बनने के लिए तैयार हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *