Pawan Singh पर पत्नी ने लगाए शॉकिंग आरोप, बोलीं- मारपीट करता था… दो बार करवाया एबॉर्शन

Ranjana Pandey
2 Min Read

Pawan Singh और Jyoti Singh के रिश्ते को लेकर शॉकिंग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. भोजपुरी स्टार की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं.पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ समय पहले शादीशुदा होते हुए उनका एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग अफेयर खूब चर्चाओं में रहा था. वहीं, अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

1. कोर्ट में चल रहा केस 

ज्योति सिंह से पवन सिंह की दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. उन्होंने भी एक्टर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है. तारीख पर खुद पवन नहीं पहुंच सके तो कोर्ट की ओर से उन्हें अगली तारीख दी गई है.

2. वकील ने किया ये खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय ने कोर्ट के बाहर बताया कि दोनों के बीच नहीं पट रही है. दोनों के बीच विवाद होते रहते हैं और इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है.

3. मारपीट और अबॉर्शन के आरोप

ज्योति के आरोप हैं कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट करते थे. गाली-गलौच करते थे. इसके अलावा शादी के बाद दो बार पवन ने उनका एबॉर्शन भी करवाया है.

4. पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

बता दें कि पवन सिंह की पहली वाइफ नीलम देवी ने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था. जिसके उन्होंने ज्योति से शादी की थी.

5. अक्षरा संग रहे अफेयर के चर्चे

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर भी एक वक्त पर खूब चर्चाएं रही थीं. वहीं, ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे.

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *