अगर आंखों को स्वस्थ रखना है तो लगाए यह आयुर्वेदिक काजल

Smina Sumra
5 Min Read

आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर के पांच संवेदी अंगों में आंखें सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। इसलिए अपनी आंखों को भी स्वस्थ रखना उतना ही ज़रूरी होता है जितना कि अन्य अंगों को।

Benefits of ayurvedic kajal For Eyes: जिस प्रकार शरीर के अन्य अंगों को हम स्वस्थ रखते हैं। उसी तरह अपनी आंखों को भी स्वस्थ रखना उतना ही ज़रूरी होता है। आंखों का स्वास्थ पित्त दोष से जुड़ा होता है। कहते हैं आंखों में आयुर्वेदिक काजल लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है। आंखें हमारे शरीर की अहम अंग होती हैं।

आयुर्वेदिक चिकित्सक की माने तो हमारे शरीर के पांच संवेदी अंगों में आंखें सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। और आंखों की ज़्यादातर समस्याएं पित्त असंतुलन के कारण आती है। अगर आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको ये आयुर्वेदिक काजल लगाना चाहिए। अगर उनकी माने तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों में काजल लगाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं आयुर्वेदिक काजल लगाने के फ़ायदे।

आंखों में आयुर्वेदिक काजल लगाने के फ़ायदे (Benefits of ayurvedic kajal For Eyes)

आयुर्वेद में काजल लगाने की प्रथा को अंजना कहा जाता है। अंजना आंखों को ठंडा रखता है। और आंखों के अंदर अतिरिक्त कफ को भी दूर रखने में हेल्प करता है। हममें से कई लोग बिजी लाइफ़स्टाइल स्टाइल के चलते अपनी आंखों की स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते।

ऐसे में अगर काजल का इस्तेमाल किया जाए तो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बहुत ही आसान और प्रभावकारी उपाय है। अगर आप काजल का इस्तेमाल करते हैं तो कम समय में ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

आयुर्वेदिक काजल बनाने के तरीक़े (How to make ayurvedic kajal)

आयुर्वेदिक काजल बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। इसे तैयार करने के लिए हल्दी की ज़रूरत पड़ती है।

:- सबसे पहले सहदेवी हल्दी जैसी हर्ब्स का एक काढ़ा बनाएंगे।

:- फिर सूती कपड़े का टुकड़ा लेकर इसमें डूबोएंगे।

:- उसके बाद कपड़े को अच्छी तरह सूखा लेंगे।

:- अब इस कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़े कर इसकी बत्तियां बना लेंगे।

:- उसके बाद किसी गहरे बर्तन में तेल डालेंगे और इसमें बत्तियां डालकर उसको चलाएंगे। और किसी प्लेट कटोरी या दीपक से ढक देंगे।

:- जब यह पूरी तरह जल जाए तो इसको ठंडा कर लेंगे। और उसके बाद भी इसमें जमी हुई धुएं के अवशेषों को खुरच कर किसी टाइट कंटेनर में निकाल लेंगे।

:- अब इसमें नारियल या अरंडी का तेल मिला लेंगे। इस तरह आपका आयुर्वेदिक काजल तैयार हो जाएगा।

स्वास्थ्य आंखों के लिए अन्य आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic tips for eye healthy)

:- आंखों को हमेशा ठंडा रखें ।

:- आंखों को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

:- आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए खीरे के टुकड़े को भी आंख पर रख सकते हैं ।

:- दिन में दो चार बार आंखों में में गुलाबजल की कुछ बूंदे डाल सकते हैं। ये आंखों को ठंडक पहुंचाती है ।

:- आंखों के तनाव को कम करें।

:- आंखों के तनाव को कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेना ज़रूरी है।

:- सोने से पहले आंखों पर अरंडी के तेल या शुद्ध घी की एक बूंद लगाना ज़रूरी है।

ज़्यादा लैपटॉप या मोबाइल से चिपके होने के कारण भी आंखों में तनाव बढ़ता है। इसलिए इससे लगातार चिपके ना रहें और थोड़ी थोड़ी देर पर ब्रेक लेते रहें।

आंखो को मज़बूत करने के उपाय (Remedies to strengthen eyes)

आंखो को मज़बूत करने के लिए हम आसान एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं। जैसे नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करना आंखों को मज़बूत करने का अच्छा उपाय है।

आंखों पर त्रिफला और चंदन जैसी जड़ी बूटियों का लेप भी लगा सकते हैं।

विटामिन ए का सेवन करें जैसे गाजर और पालक का।

त्रिफला और चंदन जैसी आंखों के अनुकूल जड़ी-बूटियों के पेस्ट को आंखों पर लगाएं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *