अगर आप भी दूध और दही के साथ इन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो ना करें यह ग़लती, हो सकते हैं बीमार…

Smina Sumra
5 Min Read
Curd and Milk

Curd and Milk: वैसे तो दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। लेकिन कुछ ऐसी खाद्य सामग्रियां भी हैं, जिनके साथ आप दूध और दही का सेवन नहीं कर सकते। वर्ना हो सकती है आपको भी ये शारीरिक समस्याएं।

दूध बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है। डॉक्टर तक सभी को दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध पीने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, इसके साथ ही त्वचा पर भी निखार आता है। वहीं दूसरी ओर दूध से बना दही भी ज़्यादातर लोगों का फेवरेट होता है। दही खाने के अनेकों फ़ायदे होते हैं। गर्मियों के मौसम में लोग दही खाना ज़्यादातर पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने नाश्ते और खाने में दूध और दही (Curd and Milk) दोनों का इस्तेमाल करते हैं। दूध शरीर में पाचन को ठीक ढंग से चलाने में मदद करता है, तो वही दही में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन शक्ति को मज़बूत बनाते हैं। दूध में कई पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 और विटामिन b12 इत्यादि पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका सेवन करना ज़रूरी हो जाता है। दही के सेवन से हमारी हड्डियां भी मज़बूत होती हैं। वहीं दूध में भी कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, और दूध के सेवन से भी हड्डियां मज़बूत होती हैं। देखा जाए तो दूध और दही के फ़ायदे ही फ़ायदे हैं। इसके बावजूद भी कई ऐसी खाने वाली चीज़ें है जिनके साथ हम दूध और दही (Curd and Milk) का सेवन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है।

आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन सी ऐसी खाद्य सामग्री है, जिनके साथ हम दूध और दही का सेवन नहीं कर सकते।

खट्टे फलों के साथ कभी दूध का सेवन ना करें:– 

अगर आप खट्टे फलों या खाद्य पदार्थों के साथ दूध का (foods one should avoid having with curd)सेवन करते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बहुत लोग अपने सुबह के नाश्ते में दूध वाली दलिया के साथ नींबू पानी का सेवन कर लेते हैं। लेकिन इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। वर्ना पेट में सूजन की शिकायत आ सकती है। अगर कोई खट्टी चीज़ों के साथ दूध का सेवन करता है तो दूध पेट के अंदर जाकर फट सकता है। ऐसा होने पर पेट में जलन और लूज मोशन की प्रॉब्लम हो जाती है।

केले के साथ दूध का सेवन ना करें:–

अक्सर लोग किसी भी पर्व, त्यौहार या फास्टिंग में केला दूध खा लेते हैं। लेकिन इन दोनों को कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों में कफ बनाने की क्षमता होती है। इसलिए अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो आपको कफ और पाचन की समस्या हो सकती है। बहुत लोग सुबह के समय है नाश्ते में दूध ब्रेड और बटर लेते हैं। लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। अगर आप सभी चीज़ों को एक साथ खाते हैं तो इससे आपके पेट में भारीपन हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट को अधिक मात्रा में कभी भी एक साथ नहीं लेना चाहिए। और यह सारी चीज़ें दूध और केले में पाई जाती है।

मछली के साथ दही का सेवन ना करें:–

कभी भी दही और मछली (Curd benefits and side effects) का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। एक साथ इनका सेवन करने से गैस एलर्जी और त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती हैं। चूंकि दही में बहुत ज़्यादा विटामिन, प्रोटीन, शुगर और मिनरल्स पाया जाता है। ऊपर से अगर आप दही के साथ मछली भी खा लेंगे तो यह आसानी से पच नहीं पाएगा। इसके साथ ही आपको त्वचा से संबंधित समस्या भी हो सकती है। इसलिए कभी भी इन दोनों का सेवन एक साथ ना करें।

दही के साथ प्याज ना खाएं:–

अक्सर लोग गर्मी के दिनों में दही और प्याज को खाना बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें तो दही और प्याज को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि प्याज की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इन दोनों का सेवन एक साथ करने से आपको पेट में एलर्जी की समस्याएं हो सकती है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *