आपके डाइट को पूरा करते हैं ये 6 पोषक तत्व, स्वस्थ शरीर के लिए है ज़रूरी

Smina Sumra
6 Min Read

हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन 6 पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।

अपने शरीर को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए पोषक तत्व बहुत ज़रूरी होता है। हम जो भी खाते हैं उस खाने से हमें पोषक तत्व की प्राप्ति होती है। पोषक तत्व की मात्रा हमारे उम्र और स्थिति के अनुसार अलग-अलग होती है।

अगर एक व्यक्ति की बात करें तो उसमें लगभग 50 ग्राम प्रोटीन, 70 ग्राम फैट्स, 300 ग्राम कार्ब्स , 8600 Kilojoule ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अगर आप ज़्यादातर शारीरिक कार्य करते हैं तो आपको रोजाना की पोषक तत्वों की आवश्यकता कम या अधिक हो सकता है। आज हम अपने शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों के बारे में बात करेंगे।

प्रोटीन

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए डाइट में प्रोटीन को शामिल करना बहुत ज़रूरी होता है। हमारे शरीर में मांसपेशियों के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत आवश्यक है। आपके शरीर में हड्डियों के लिए, बालों के लिए, त्वचा के लिए और एंटीबॉडीज बनाने के लिए प्रोटीन बहुत ज़रूरी होता है। सोयाबीन, मेवे, डेयरी प्रोडक्ट्स, बींस, अंडा, मछली और दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। साथ-साथ ओट्स, हरा मटर, राजमा, ब्लैक बींस में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। अगर बात करें दाल की तो आप मसूर दाल का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

पानी

आपको नियमित रूप से 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। पानी शरीर के लिए सबसे ज़रूरी होता है। पानी से आपको ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। पानी का सेवन करने से आप कब्ज और डिहाइड्रेशन की समस्या से बच सकते हैं। पानी से हमारे शरीर का तापमान सही रहता है। हमारे शरीर के सभी हानिकारक तत्व पानी की सही मात्रा के सेवन से बाहर निकल जाता है। इसलिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। ज़रूरी नहीं कि आपको जब प्यास लगे तभी पानी का पिएं आप कभी भी पानी का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन

हमारे शरीर को विटामिन की मदद से कैल्शियम मिलता है। अपने डाइट में विटामिन को शामिल करने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हमारे दांतो और हड्डियों के लिए विटामिन बहुत ज़रूरी होता है। अपने दिमाग और मस्तिष्क क्रियाओं को सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन का सेवन बहुत आवश्यक होता है। साबुत अनाज, आटा, मटर, दूध, पनीर इन सारी चीज़ों को आप अपने डाइट में विटामिन के लिए शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर के सलाह पर आप विटामिन के सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकते हैं।

मिनरल्स

हमारे शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने के लिए मिनरल्स का सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर में हड्डियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए खून को जमने से बचाने के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए मिनरल्स का सेवन ज़रूरी होता है। आपके शरीर में नाखून, त्वचा और बाल के लिए भी मिनरल्स ज़रूरी होता है। पोल्ट्री, होल ग्रेन्स, फल, सब्जियां, मेवे, सीड्स का सेवन आप कर सकते हैं। क्योंकि इसमें सभी तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। आपके शरीर के लिए ज़रूरी मिनरल्स मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम आदि होते हैं।

फैट्स

हमारे शरीर के लिए हेल्दी फैट्स ज़रूरी होता है। फैट्स की कमी के कारण हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होती है। जिसके कारण फैट्स का सेवन हमारे शरीर के लिए ज़रूरी होता है। आपको मोनो अनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करना चाहिए। फैट्स का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं को कम किया जा सकता है।

ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए, हार्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए, हार्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को कम करने के लिए और डायबिटीज जैसी समस्या से बचने के लिए आपको फैट्स का सेवन करना चाहिए। सीड्स, कोकोनट ऑयल, आदि में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। अगर आपके शरीर में फैट्स की कमी है तो इन सारी चीज़ों का सेवन कर सकते हैं।

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट का सेवन शरीर में एनर्जी की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। अगर आप अपने शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो होल ग्रेन, पास्ता, ओटमील, क्विनोआ फल और सब्जियों आदि का सेवन कर सकते हैं।

कार्ब्स

हमारे शरीर के लिए कार्ब्स भी बहुत ज़रूरी होता है कार्ब्स हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करता है। कार्ब्स से हमारा दिमाग तेज़ होता है पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है साथ ही हम जो कुछ खाते हैं उसे पचाने में हमारी मदद करता है। हमारे शरीर की कोशिकाओं के एनर्जी कार्ब्स की सहायता से ही मिलती है। इसलिए कार्ब्स का सेवन ज़रूर करना चाहिए। हेल्दी कार्ब्स के लिए आप अपने डाइट में साबुत अनाज, दाल, दलिया, सूखे मेवे, बिंस, फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *