केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ से शरीर को मिलते हैं कई लाभ, वज़न घटाने में भी होते हैं मददगार

Smina Sumra
9 Min Read

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ सही तरीक़े से करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीक़ा।

Crab walk exercise: महिला हो या पुरुष ज़्यादातर लोग अपने आपको फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं। जिसके लिए लोग रेगुलर जिम जाते हैं। लोगों को लगता है कि अधिक एक्सरसाइज़ करके, भारी वज़न उठाके या फिर मशीनों के सहारे अपने आप को फिट और हेल्दी रख सकते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। आप घर पर ही नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करके अपने आप को, परिवार को और बच्चे को स्वस्थ रख सकते हैं।

Contents
केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ सही तरीक़े से करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीक़ा।केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने का सही तरीक़ा (Correct way to do crab trick exercise)केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ के फ़ायदे (Benefits of Crab Move Exercise)1. केकड़ा चाल एक्सरसाइज वज़न कम करने में फायदेमंद (Crab trick exercise beneficial in reducing weight)2. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है (Crab Movement Exercise Increases Body Flexibility)3. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है (Crab move exercise strengthens muscles)4. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है (Crab move exercise helps in maintaining the balance of the body)5. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर को ताक़तवर बनाता है (Crab move exercise makes the body strong.)केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए (These things should be kept in mind while doing the crab trick exercise)

आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको करने से आपको हैवी एक्सरसाइज़ करने जैसा फ़ायदा पा सकते हैं। इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए आपको ना जिम जाने की ज़रूरत है और ना ही ज़्यादा भारी वज़न उठाने की ज़रूरत है। आज हम आपको केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप अपनी शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए आपकी केकड़ा चाल एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज़ पूरे शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ वज़न घटाने में भी कारगर होता है। इस एक्सरसाइज़ को करके आप अपने वज़न को आसानी से कम कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज़ को नियमित रूप से करने से आपको हैवी एक्सरसाइज़ करने जितना फ़ायदा मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखने की ज़रूरत है कि इस एक्सरसाइज़ को सही तरीक़े से किया जाए। आइए जानते हैं केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने का सही तरीक़ा और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने का सही तरीक़ा (Correct way to do crab trick exercise)

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने का पूरा फ़ायदा पाने के लिए इसको सही तरीक़े से करना बहुत ज़रूरी होता है। अगर आप इसे ग़लत तरीक़े से किए तो आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए यह केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने का सही तरीक़ा जानना बेहद ज़रूरी होता है।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करना बहुत आसान है। इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले आप ज़मीन पर मैट बिछा लें। और इस पर बैठ जाए अगर आप चाहे तो बिना मेट बिछाएं आप इस एक्सरसाइज़ को कर सकते हैं।

फिर आप अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ़ मोड़ें और तलवे को ज़मीन पर ही रखें।

इसके बाद एक्सरसाइज़ को करना शुरू करें। इसके लिए अपने कूल्हों को जितना हो सके उतना ऊपर उठाने का प्रयास करें।

इसके बाद आप अपने दाई हथेली और बाएं तलवे को एक साथ उठाकर आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

ठीक इसी प्रकार अपने बाएं हथेली और बाएं तलवे को एक साथ उठाकर आगे बढ़ाएं।

इसके बाद फिर अपने दाएं हथेली और बाएं तलवे को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को दोहराएं।

इस प्रक्रिया को आप लगातार 1 मिनट तक कर सकते हैं। इससे आपका केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ का एक सेट पूरा हो जाएगा।

इस तरह से केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ का तीन सेट पूरा हो जाएगा।

एक्सरसाइज़ को करते समय ध्यान रखें कि आपके कुल्हे ज़मीन को नहीं छुएं।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ के फ़ायदे
(Benefits of Crab Move Exercise)

अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों से केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करेंगे तो आपकी सेहत को कई तरह के फ़ायदे मिलेंगे। केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ सबसे पहले वज़न कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस एक्सरसाइज को रेगुलर करने से आपका शरीर फ्लैक्सिबल होता है। साथ ही यह एक्सरसाइज़ शरीर की संतुलन बनाने में सहायता करता है। निम्नलिखित पांच फायदों को पाने के लिए केकड़ा चाल एक्सरसाइज ज़रूर करें।

1. केकड़ा चाल एक्सरसाइज वज़न कम करने में फायदेमंद (Crab trick exercise beneficial in reducing weight)

अगर आप अपने वज़न बढ़ने को लेकर परेशान है तो आप केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ को नियमित रूप से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज़ को करने से आपका वज़न तेज़ी से कम होने लगता है। यह एक्सरसाइज़ बेली फैट, हिप्स फैट, हैमस्ट्रिंग फैट और पैरों की फैट को कम करने में सहायता करता है। इस एक्सरसाइज़ को करने से हाथ और पैर मज़बूत होता है। साथ ही यह एक्सरसाइज़ वज़न कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

2. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है (Crab Movement Exercise Increases Body Flexibility)

अगर आप डांस और स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं तो आप का शरीर फ्लैक्सिबल होना ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करना चाहिए। अगर आप ऐसे भी अपने शरीर को फ्लैक्सिबल बनाना चाहते हैं तो केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ को कर सकते हैं। शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने के लिए हैवी एक्सरसाइज़ या अधिक वज़न उठाने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप नियमित रूप से 5 मिनट तक केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करेंगे तो आपका शरीर फ्लैक्सिबल हो सकता है।

3. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है (Crab move exercise strengthens muscles)

यह एक्सरसाइज़ कंप्लीट वर्क आउट है। केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने से आपकी मांसपेशियां मज़बूत होती है। नियमित रूप से केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने से आपके जोड़ों का दर्द, पैरों के दर्द और कमर के दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। यह एक्सरसाइज़ आपके सोल्डर और हैमस्ट्रिंग मसल्स को मज़बूती प्रदान करता है। यह एक्सरसाइज़ शरीर के ऊपरी हिस्से को मज़बूत करता है। यह एक्सरसाइज़ मांसपेशियों को मज़बूत बनाने का अच्छा तरीक़ा है।

4. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है (Crab move exercise helps in maintaining the balance of the body)

शरीर की संतुलन को बनाए रखने के लिए केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ मददगार होता है। केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने के दौरान अपने शरीर को संतुलन में रखने की ज़रूरत होती है। जिसकी वजह से आप भी सीख जाते हैं कि अपने शरीर को कैसे संतुलन में रखा जाता है। इस एक्सरसाइज़ को करने से शरीर को संतुलन में रखने के साथ-साथ शरीर फ्लैक्सिबल भी होती है।

5. केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर को ताक़तवर बनाता है (Crab move exercise makes the body strong.)

शरीर की हड्डियों की स्ट्रैंथ को बढ़ाने के लिए आपको केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करना चाहिए। दरअसल केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। जिसकी वजह से आपका शरीर ताकतवर बनता है। शरीर की कमज़ोरी को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज़ को रोज़ाना कर सकते हैं। और आप ख़ुद को ताकतवर महसूस करेंगे।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए (These things should be kept in mind while doing the crab trick exercise)

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ को करने से पहले अपने पूरे शरीर को स्ट्रेच करना चाहिए।

इस एक्सरसाइज़ को करने से पहले अपने शरीर को वॉर्मअप करें।

अपने क़दमों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहिए।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करने के शुरुआत के दिनों में कम सेट करें उसके बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढ़ा सकते हैं।

एक्सरसाइज़ को करने के दौरान अपने पेट को हमेशा टाइट रखें और कूल्हे को ऊपर उठाने का प्रयास करें। आप प्रयास करें कि आपके कूल्हे जमीन को नहीं छुएं।

अगर आप सही तरीके से केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ करते हैं तो ऊपर बताए गए सभी सभी फायदों को पा सकते हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में किसी एक्सपर्ट के सामने ही केकड़ा चाल एक्सरसाइज़ को करना चाहिए।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *