खुजली होने पर क्या नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें ऐसे 7 फूड्स

Smina Sumra
6 Min Read

अगर आपके शरीर में कहीं खुजली की समस्या है तो आपको कुछ चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते ऐसी कौन सी चीज़ है जिसका सेवन आप खुजली के दौरान नहीं कर सकते हैं।

Itching: कई तरह की चीज़ें होती है जिनको खाने से आपको एलर्जी की समस्या होने लगती है। अगर आपके शरीर में कहीं त्वचा रोग, जलन, सूजन, रैशेज की समस्या है तो आपको कई तरह की चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आपके शरीर में खुजली की समस्या पहले से है और आप ऐसी चीजों को खाते हैं जो एलर्जी खुजली बढ़ाने का काम करती है तो आप की एलर्जी या खुजली बढ़ने के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी, सूजन, उल्टी की समस्या हो सकती है। आज हम जानेंगे कि खुजली या एलर्जी के दौरान कौन कौन सी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. अंडा (Egg)

अगर आप अपने शरीर में खुजली की समस्या को लेकर परेशान है तो आपको अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। अंडा का सेवन करने से खुजली की समस्या और अधिक हो जाती है। ज़्यादातर लोगों को अंडे से एलर्जी भी होती है। और इस समस्या में अगर खुजली या त्वचा पर रैशेज़ हो तो अंडा नहीं खाना चाहिए। आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अंडे में मौजूद प्रोटीन के साथ रिएक्ट कर सकती है इसलिए आपको अंडा का सेवन करने से सूजन, सांस लेने में तकलीफ, कब्ज़ और अपच की समस्या हो सकती है।

2. मछली (Fish)

मछली का सेवन खुजली की समस्या में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अक्सर लोगों को मछली का सेवन करने से शरीर में खुजली की समस्या या एलर्जी होने लगती है। जिससे लोगों का जी मिचलाना, सिर में दर्द, डायरिया, या नाक बहने की समस्या हो जाती है। इसलिए आपको खुजली के दौरान मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। एक्जिमा की समस्या जिन लोगों में होती है उन्हें मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप खुजली की समस्या से परेशान है तो कोई भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. गेहूं (Wheat)

अगर अब खुजली की समस्या से परेशान हैं तो गेहूं का सेवन नहीं करना चाहिए। गेहूं में ग्लूटन पाया जाता है। जिसके कारण आपके शरीर में खुजली की समस्या बढ़ सकती है। गेहूं खाने से शरीर में गेहूं में पाए जाने वाले प्रोटीन से रिएक्ट करती है, जिससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गेहूं को खुजली के दौरान नहीं खाना चाहिए। खुजली के दौरान गेहूं से बनने वाली चीज़ों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

4. सोयाबीन (Soybean)

ज़्यादातर लोग सोयाबीन को अपने डाइट में शामिल करते हैं। अक्सर बच्चों को सोयाबीन खाने से एलर्जी होती है। अगर आपको सोयाबीन खाने से खुजली या जलन जैसी लगे तो इसे खाना बंद कर देना चाहिए। अगर आपको पहले से खुजली की समस्या है तो आपको सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर खुजली या जलन की समस्या होने के बावजूद आप सोयाबीन का सेवन कर रहे हैं तो आपके मुंह के पास रैशेज़ या खुजली की समस्या हो सकती है।

5. मूंगफली (Groundnut)

खूजली की समस्या के दौरान आपको मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। खूजली की समस्या में मूंगफली का तेल या बटर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर आपको खुजली की समस्या है उसके बावजूद आप मूंगफली का सेवन करें तो आपको खुजली, सूजन, अपच की समस्या या सांस लेने में तकलीफ़ होने लगेंगी। मूंगफली का इस्तेमाल कई तरह की चॉकलेट में किया जाता है। आपको उस चॉकलेट का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

6. तिल (Sesame)

खुजली की समस्या में तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। तिल की वजह से आपको खुजली की समस्या बढ़ सकती है। अक्सर हम तिल का उपयोग दवा, कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स और पेस्ट में करते हैं इसलिए उस सभी चीज़ों का इस्तेमाल खुजली के दौरान नहीं करना चाहिए। तिल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज की समस्या बढ़ सकती है। मार्केट में बनने वाली ज़्यादातर ब्रेड, नान, रोटी में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर आपको खुजली की समस्या है तो इस तरह की चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. काजू (Cashew)

अगर आपको शरीर में खुजली की समस्या है तो आपको बदाम, अखरोट और काजू का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही इसका इस्तेमाल करके बनने वाले तेल का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी की समस्या होती है उन्हें ट्रीनट्स से भी एलर्जी हो सकती है।

खुजली में परहेज (Relieve itching)

1. अगर आपको खुजली की समस्या है तो आपको बहुत गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।

2. खुजली के दौरान मोटे या सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

3. खुजली से प्रभावित जगह को हमेशा ढंक कर रखना चाहिए।

4. खुजली के दौरान आप तनाव में है तो ख़ुद को तनाव से बाहर आने का प्रयास करें।

5. खुजली के दौरान अधिक नमक खट्टा, या तीखे भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. खुजली में ज़्यादा मसालेदार खाना बाहर का खाना या जंक फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए। खुजली के दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *