गालों पर सूजन की समस्या हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, पाएं सूजन की समस्या से तुरंत राहत…

Smina Sumra
6 Min Read
Causes of swollen cheeks

Causes of swollen cheeks: गाल पर सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए इन कारणों का पता कर इसका उपचार करना आवश्यक होता है। जानिए इसके कारण और उपचारों के बारे में।

कई बार हमें ख़ुद के तो कभी दूसरों के सूजन वाले गाल (facial swelling) देखने को मिल जाते हैं। गाल में सूजन होने के कई कारण होते हैं। कई बार गालों में सूजन होने की वजह कभी गिरना तो कभी गालों का जल जाना या चोट लग जाना हो सकता है। कभी-कभी किसी के एक गाल में सूजन होती है तो कभी किसी के दोनों गालों में भी सूजन हो जाती है। ऐसी स्थिति में इसका उपचार या डॉक्टर से दिखाना बहुत ज़रूरी हो जाता है। गालों में सूजन होने की वजह से मुंह खोलने और बंद करने में भी समस्या होती है। आमतौर पर गले में सूजन 1 से 2 घंटे में ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार ये लंबा खिंच जाता है। ऐसी स्थिति में इसका जल्द उपचार कराना ज़रूरी हो जाता है। आइए जानते हैं गालों में सूजन होने के कारण और इसे दूर करने के उपाय के बारे में।

गालों में सूजन होने के कारण (Causes of swollen cheeks)

1. दंत फोड़ा (Tooth abscess) 

कई बार दांत में फोड़ा हो जाने की वजह से भी गाल में सूजन हो जाती है। दांत में फोड़ा होना एक तरह से इंफेक्शन है। दांतों में कैविटी होने की वजह से उसमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। जिसे दंत फोड़ा होने की समस्या होती है उसे दर्द, बुखार, या मुंह का स्वाद ख़राब हो जाने की भी समस्या हो जाती है। ऐसा होने पर तुरंत इसका उपचार करें।

2. एंजियोडीमा (Angioedema)

एंजियोडीमा की वजह से भी कभी-कभी गाल में सूजन हो सकती है। यह एक तरह का स्किन रिएक्शन है। इस रिएक्शन के होने की वजह कभी-कभी दवाई खाना या पोलन हो सकती है। एंजियोडीमा की समस्या होने पर आंखों के आसपास सूजन और होंठ या गालों पर भी सूजन हो सकती है। गाल में सूजन होने पर उसके आसपास लाल होना, वहां दर्द या गर्माहट जैसा महसूस होना हो सकता है।

3. हार्मोनल चेंज (hormonal change)

महिलाओं के गालों (Causes of swollen cheeks) पर सूजन होने की वजह पीरियड्स भी हो सकते हैं। पीरियड्स के समय महिलाओं में हार्मोनल चेंज होता हैं, जो गाल में सूजन की वजह बनता है। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इस वजह से चेहरे या गालों पर सूजन की समस्या हो सकती है।

4. लार ग्रंथि में इंफेक्शन (Salivary gland infection)

गालों पर सलाईवरी ग्‍लैंड होते हैं। अगर इसमें किसी भी तरह की समस्या हुई तो गालों में इंफेक्शन हो सकते हैं। और उसमें सूजन हो सकती है। कई बार इंफेक्शन एक ग्लैंड से दूसरे ग्‍लैंड में भी फैल जाता है, जिस वजह से गाल में सूजन के साथ साथ हैं दर्द भी होने लगता है। बहुत लोग ऐसी होते हैं जो चीनी या नमक का बहुत ज़्यादा मात्रा में सेवन करते हैं। और चेहरे पर टिश्यू पानी को जमाकर रखते हैं जिस वजह से गालों पर सूजन हो सकती है।

5. साइनस इनफेक्शन (Sinus infection)

कई बार गाल में सूजन होने की वजह साइनस इनफेक्शन भी होती है। यह इंफेक्शन लोगों में कोल्ड या फ्लू की वजह से होती है। साइनस की समस्या कुछ हफ़्तों में ठीक हो जाती है। लेकिन ज़्यादा प्रॉब्लम होने पर आप डॉक्टर से भी दिखा सकते हैं। साइनस होने पर गालों में सूजन के अलावा गालों में दर्द, सिर में दर्द, बुखार, नाक बंद, दांतों में दर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए इसका तुरंत इलाज ज़रूरी होता है।

गालों में सूजन की समस्या को दूर करने को उपाय (How to treat swollen cheeks)

1. गालों में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से गालों के पोर्स खुलेंगे, जिससे गालों में सूजन की समस्या दूर होगी।

2. गालों में सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नमक का कम मात्रा में सेवन करें। क्योंकि नमक के कारण शरीर में पानी बना रहता है और इस वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।

3. जब गाल में सूजन हो तो आप नमक की पोटली बनाकर उससे सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको सूजन की समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।

4. गालों में सूजन की समस्या होने पर ताज़े फल खाएं। फलों में फाइबर पाए जाते हैं इसलिए इसके सेवन से त्वचा में पानी जमने की समस्या ख़त्म होती है। और गालों में सूजन से राहत मिलती है।

5. जब गालों में सूजन हो तो बदाम या नारियल के तेल से मालिश करें। इसके लिए आप हल्के हाथों से गाल पर तेल लगाकर गोल गोल बनाते हुए अपने हाथों को घुमाएं और पूरे चेहरे की मालिश करें।

इस तरह गालों में सूजन की समस्या होने पर आप इन 5 उपायों को ट्राई कर सकते हैं। इसके बावजूद भी गालों में सूजन की समस्या कम या ख़त्म ना हो तो आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें और उसका इलाज़ कराएं।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *