चेहरे पर नेचुरल निखार चाहते हैं तो लगाएं दलिया से बने उबटन, त्वचा रहेगी एकदम मुलायम….

Smina Sumra
5 Min Read
benifits of daliya and ubtan

 

benifits of daliya and ubtan: चेहरे पर बाज़ार में मिलने वाली केमिकल वाले कॉस्मेटिक्स को लगाने से बेहतर है कि आप प्राकृतिक चीज़ों से बने दलिया वाले उबटन को लगाएं। इससे आपके चेहरे की रौनक बढ़ेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Oatmeal Ubtan: शादी ब्याह में लगाए जाने वाले उबटन को काफ़ी शुभ माना जाता है। इससे चेहरे पर एक अलग तरह का निखार आता है। यह चेहरे पर स्क्रब और फेस पैक के रूप में काम करता है। पुराने समय से ही लोग उबटन का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। ऐसे में इस बात की जानकारी होनी बहुत जरुरी है की कौन सा उबटन चेहरे के लिए अच्छा रहेगा। उबटन के बारे में जितने भी ब्यूटी एक्सपर्ट्स हैं, उनका कहना है कि दलिया से बना हुआ उबटन चेहरे के लिए बेहतर होता है। दलिया में कई सारे विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। दलिया (benifits of daliya and ubtan) से बने उबटन को चेहरे पर लगाने से चेहरा एकदम मुलायम हो जाता है। और जो भी डेड स्किन सेल्स होते हैं वो बाहर निकल जाते हैं। इस उबटन को 2 से 3 सप्ताह तक लगातार लगाने से आपके चेहरे पर ग्लो नज़र आने लगेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि दलिया से उबटन कैसे बनाते हैं, और इसे कैसे चेहरे पर लगाते हैं? साथ ही इसके कौन-कौन से फ़ायदे होते हैं?

सबसे पहले जानते हैं कि दलिया से उबटन कैसे बनाते हैं? (How to make oatmeal ubtan)

उबटन बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री की आवश्यकता है:–

:- दलिया

:- एलोवेरा जेल

:- गुलाब जल

:- कच्चा दूध

:- हल्दी पाउडर

उबटन बनाने का तरीक़ा..

:- उबटन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी दलिया लें।

:- उसे मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। आप इसे दरदरा भी पीस सकते हैं।

:- अब पिसे हुए मिश्रण में कच्चा दूध, हल्दी पाउडर, गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।

:- अगर आपका तैलीय त्वचा है तो आप कच्चे दूध की जगह मिश्रण में हल्का गुनगुना पानी भी मिला सकते हैं।

उबटन को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to apply oatmeal ubtan on face)

:- दलिया से बने उबटन को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें।

:- उसके बाद साफ तौलिए से चेहरे को पोछ लें।

:- अब अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर हाथों की मदद से उबटन को लगा लें।

:- उसके बाद थोड़ी देर तक हाथों से चेहरे को स्क्रब करें फिर चेहरा साफ़ कर लें।

:- आप चाहे तो इस उबटन को अपने हाथ और पैरों पर भी लगा सकते हैं।

:- आप दलिया से बने उबटन में अपने पसंद के अनुसार और भी सामग्री को मिला सकते हैं।

क‍िस समय लगाएं दल‍िया से बना उबटन? (When to apply oatmeal ubtan)  

दलिया (benifits of daliya and ubtan) से बने उबटन को आप कभी भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आप सुबह के समय इस उबटन का इस्तेमाल करते हैं तो पूरे दिन आपके चेहरे पर ग्लो रहेगा। इसके साथ ही बाहर प्रदूषण से भी आपका चेहरा बचा रहेगा। आप अपने चेहरे को ड्राइनेस से बचाने के लिए इस उबटन में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं।

दलिया से बने उबटन लगाने के फ़ायदे (Benefits of oatmeal ubtan)

:- दलिया से बने ओपन को लगाने से आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे।

:- इसके इस्तेमाल से त्वचा में मौजूद धूल, एक्स्ट्रा ऑयल बाहर निकल जाते हैं और त्वचा साफ़ हो जाती है।

:- दलिया वाले उबटन में विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा को मॉइश्‍चराइज करने का काम करता है।

:- दलिया से बने उबटन में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे रूखेपन और चेहरे पर होने वाली खुजली की समस्या दूर होती है।

दलिया वाले उबटन में सारी नेचुरल चीज़ें इस्तेमाल की जाती हैं जो आपके त्वचा को हेल्थी और ग्लोइंग रखने में मदद करती हैं। इसके बावजूद भी इसे इसे लगाने के बाद अगर आपको कोई समस्या होती है तो आप डॉक्टरी परामर्श ज़रूर लें।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *