जानिए राज कुंद्रा कैसे बनाते थे अश्लील फिल्में और क्या है इसकी पूरी कहानी

जानिए राज कुंद्रा कैसे बनाते थे अश्लील फिल्में और क्या है इसकी पूरी कहानी

भारत में अश्लील फिल्में बनाना और देखना दोनो ही गैरकानूनी है। और इसी जुर्म में इस बार राज कुंद्रा फसे है। हाल ही में एक खबर बहुत ही जोरों शोरों से फैल रही है, और वो है राज कुंद्रा के गिरफ्तारी की। एक बहुत ही मशहूर और जाने माने बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के जुर्म में जेल हो चुकी है।

राज कुंद्रा पर ये इल्जाम है की वो अश्लील फिल्में बनाते है और हॉटशॉट नाम के ऐप पर दिखाते हैं। राज कुंद्रा के खिलाफ ये कैसे फरवरी 2021 में ही दर्ज हुआ था। बीते शुक्रवार को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और सोमवार रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस ने बताया है की उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत भी है और राज कुंद्रा इस मामले के मुख्य आरोपी भी हैं। इस मामले में अबतक कुल 11 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरह फसे राज कुंद्रा

मुंबई पुलिस फरवरी 2021 से इस मामले की जांच में लगी हुई थी। और 8 लोगो को गिरफ्तार भी किया था। राज कुंद्रा के असिस्टेंट उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में गहना वशिष्ठ नाम की अभिनेत्री भी गिरफ्तार हुई थी।

सागरिका सोना सुमन नाम की मॉडल में राज कुंद्रा पर काफी आरोप लगाए थे। सागरिका ने बयान दिया था की राज कुंद्रा के असिस्टेंट ने उन्हें एक वेब सीरीज में काम करने का ऑफर दिया था और न्यूड ऑडिशन की मांग की थी। मुंबई पुलिस ने 5 महीने की मेहनत मुशक्कत के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया।

ऐसे बनाते थे अश्लील फिल्में

ऐसी खबर आ रही है की राज कुंद्रा ने प्रकाश बक्शी के साथ मिल कर केनरिन नाम की कंपनी खोली है। राज कुंद्रा और प्रकाश बक्शी ने करीब 8 से 10 करोड़ रुपए पोर्न ऐप्स पर खर्च किए है। अश्लील फिल्मों के लिए बॉलीवुड में आई हुई नई लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। मुंबई के अलग अलग इलाकों में बंगलों बुक करके इन फिल्म की शूटिंग होती थी और इन्हे दूसरे देश भेज दिया जाता था।

और प्रकाश बक्शी की टीम इसे ऐप्स पर अपलोड करती थी। मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 को मुंबई के मड आइलैंड के एक बंगले में छापेमारी की और 5 लोगो को अश्लील फिल्म की शूटिंग करते हुए गिरफ्तार किया।

क्या क्या सजा है राज कुंद्रा को

राज कुंद्रा का नाता विवादों से काफी पुराना रहा है। काफी समय पहले पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि उससे राज कुंद्रा छूट गए, मगर इस बार उन्हें रेंज हाथो पकड़ लिया गया है।

अगर राज कुंद्रा दोषी साबित हो जाते है तो उन्हे कई साल जेल में गुजरना पड़ सकता हैं। और अगर राज कुंद्रा चाइल्ड पोर्नोग्राफी में भी शामिल हुए तो उन्हे शायद ही कोई बचा सकता हैं। बच्चो की अश्लील तस्वीरें लेना, या डाउनलोड करना, या किसी को भेजना, या फिर बच्चे को बहला फुसला कर उसकी नग्न तस्वीरें निकालना एक बहुत ही संगीन जुर्म है और इसमें कई सालो की जेल और 10 लाख रुपए जुर्माना भी लगता हैं।

आगे देखते है की राज कुंद्रा का केस कौन सा मोड़ लेता है

Mukesh Saraswat

Mukesh Saraswat is Editor and Chief in Bwood tadka .He has total experience of 5 years in Mass Communication Media.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *