दांतों में जमे पीले काले धब्बे को कैसे साफ करें? डेंटिस्ट से जानें आसान तरीक़े

Smina Sumra
9 Min Read

अगर आपको अपने दांतो में पीले काले धब्बे की वजह से सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है तो डेंटिस्ट से जाने पीले काले धब्बे को साफ़ करने के आसान घरेलू तरीक़े।

सभी लोग नियमित रूप से दांतों की सफाई करते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोगों के दांत हमेशा पीले और काले दिखाई देते हैं। दांतो पर नज़र आने वाले पीले काले धब्बे अक्सर लोगों के बीच शर्मिंदा कर देते हैं। जो लोग अक्सर पान, गुटखा मसाला आदि का सेवन करते हैं उनके दांतों में काले धब्बे नज़र आते हैं। दांतों में होने वाले पीले धब्बे को मेडिकल के भाषा में प्लाक (Plaque) कहते हैं। प्लाक दांतों में एक पतली परत होती है। जिसके कारण दांत पीले रंग की नज़र आती है।

Contents
अगर आपको अपने दांतो में पीले काले धब्बे की वजह से सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है तो डेंटिस्ट से जाने पीले काले धब्बे को साफ़ करने के आसान घरेलू तरीक़े।प्लाक और टार्टर क्या होता है? (What is plaque and Tartar)टार्टर और प्लाक के कारण क्या समस्या हो सकती है? (What Can Cause Tartar and Plaque)प्लाक और टार्टर के कारण निम्न परेशानियां हो सकती हैं-दांतों से प्लाक और टार्टर हटाना क्यों ज़रूरी होता है? (Why is it important to remove plaque and tartar from teeth)प्लाक और टार्टर दांतो से कैसे हटाएं? (How to remove plaque and tartar from teeth)ब्रशदांतों की स्केलिंग करेंदांतों के पीले काले धब्बों (प्लाक और टार्टर) को साफ़ करने के घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of yellowish black spots on teeth)1. ग्लिसरीन और एलोवेरा2. पानी में सिरका मिलाकर उपयोग करें3. अंजीर का सेवन करें4. संतरे के छिलके का उपयोग5. तिल के बीज का इस्तेमाल करें

प्लाक के जमाव से जब यह परत मज़बूत हो जाती है तो इसे टार्टर कहते हैं। आमतौर पर जो लोग धूम्रपान करते हैं और तंबाकू का सेवन करते हैं उन लोगों में टार्टर की समस्या नज़र आती है। जिसके कारण उनके दांतों पर काली परत जम जाती है। और उनके दांतों को खराब कर देती है। आज हम जानेंगे कि दांतों में पीले या काले धब्बे होने के क्या कारण हो सकते हैं? और इसे साफ़ करने के लिए आसान घरेलू उपाय क्या है।

प्लाक और टार्टर क्या होता है?
(What is plaque and Tartar)

दांतों पर पीले धब्बे प्लाक के कारण नज़र आते हैं। प्लाक एक प्रकार का चिपचिपा पदार्थ होता है। जो दातों पर जम जाता है। यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि मुंह के लार में बैक्टीरिया पाया जाता है। खाने के दौरान आप जो कुछ भी चबाते हैं उसमें लार मिक्स हो जाता है और पाचन का काम यहीं से शुरू हो जाता है। लेकिन खाने के साथ लार और फ्लुइड मिलकर प्लाक बनाता हैं। जो दांतो के बीच जमा हो जाता है। अगर आप रोज दांतों में ब्रश करते हैं और सही तरीके से दांतों की सफ़ाई करते हैं तो रोज जो प्लाक दातों की सतह पर इकट्ठा होता है तो वह ब्रश करने से साफ़ हो जाता है।

लेकिन अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से ब्रश नहीं करता है या मुंह को ठीक से साफ़ नहीं करता है तो उनमें प्लाक धीरे-धीरे जमा होने लगता है। और दातों पर पीले धब्बे नज़र आने लगते हैं। जब आपकी दांतों पर प्लाक अधिक समय तक जमा रह जाता है तो धीरे-धीरे इसकी परत मज़बूत होने लगती है। और इस रंग भी पीला से भूरा और काला नज़र आने लगता है। जिसे टार्टर कहते हैं।

टार्टर और प्लाक के कारण क्या समस्या हो सकती है? (What Can Cause Tartar and Plaque)

किसी व्यक्ति के दांतो पीले धब्बे नज़र आते हैं यानी कि उसके दातों में प्लाक जमा हो रही है। जिसके कारण उसके मसूड़ों को नुकसान हो सकती है। अधिक समय तक दांतों पर जमे प्लाक मसूड़ों की गंभीर बीमारियों की वजह हो सकती है। प्लाक और टार्टर के कारण मुंह से दुर्गंध आने की समस्या भी होने लगती है।

प्लाक और टार्टर के कारण निम्न परेशानियां हो सकती हैं-

1. दातों में कैविटी होना

2. मुंह से दुर्गंध आने की समस्या।

3. मसूड़ों में बीमारी होना या पीरियडोंटल की समस्या।

4. जिंजीवाइटिस (Gingivitis) या मसूड़ों में सूजन।

दांतों से प्लाक और टार्टर हटाना क्यों ज़रूरी होता है? (Why is it important to remove plaque and tartar from teeth)

दांतों में पीलापन नज़र आने पर अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इस पीलेपन को दातों से हटाने के लिए आपको रोज़ाना दो बार ब्रश करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से ब्रश नहीं करेंगे या मसूड़ों की सफाई नहीं करेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्लाक और टार्टर दांतों और मसूड़ों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। जिसके कारण मसूड़ों में सूजन, इनेमल डैमेज, और मसूड़ों में बीमारियों की समस्या हो सकती है। टार्टर कभी-कभी हड्डियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

प्लाक और टार्टर दांतो से कैसे हटाएं?
(How to remove plaque and tartar from teeth)

ब्रश

दांतों की सफ़ाई के लिए सबसे पहले ब्रश करना बेहद ज़रूरी होता है। जो प्लाक और टार्टर की समस्या को दांतों से दूर कर सकता है। अगर खाना खाने के बाद व्यक्ति दांतों की अच्छी से सफ़ाई करता है तो दातों में प्लाक और टार्टर जमने की संभावना बहुत कम हो जाती है। दांतों की अच्छे से सफ़ाई करने के लिए व्यक्ति को रोजाना दो बार ब्रश करना ज़रूरी होता है।

दांतों की स्केलिंग करें

स्केलिंग करने से व्यक्ति के दांतों को स्वस्थ और मज़बूत रखने में सहायता मिलती है। स्केलिंग की मदद से दांतों में जमे प्लाक टार्टर और दूसरे दाग़ धब्बे को भी साफ़ किया जा सकता है। स्केलिंग थोड़ा महंगा होता है लेकिन अगर दांतों पर जमें प्लाक और टार्टर को स्केलिंग की मदद से नहीं साफ किया जाए तो आपके दांत सड़ सकते हैं। जिन लोगों के दांतों में प्लाक और टार्टर जमा हो जाता है। उन्हें दांत के डॉक्टर के पास जाकर साफ़ करवाना चाहिए।

दांतों के पीले काले धब्बों (प्लाक और टार्टर) को साफ़ करने के घरेलू उपाय
(Home remedies to get rid of yellowish black spots on teeth)

दांतों के पीले काले धब्बों को साफ़ करने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों को आजमा सकते हैं। लेकिन इन घरेलू नुस्खों की मदद से हल्का-फुल्का पीलापन कम हो सकता है। अधिक प्लाक और टार्टर की परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलना चाहिए।

1. ग्लिसरीन और एलोवेरा

ग्लिसरीन और एलोवेरा को थोड़ा-थोड़ा मिलाकर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर दांतों पर स्क्रब करें। और 10 मिनट बाद साफ़ पानी से कुल्ला कर लें। इस उपाय को रोज़ाना दिन में दो बार करने से दातों से पीलेपन की समस्या दूर हो सकती है।

2. पानी में सिरका मिलाकर उपयोग करें

पानी में दो चम्मच सिरका मिलाकर गरारे करें। ऐसा करने से आपके दांत हेल्दी रहते हैं।

3. अंजीर का सेवन करें

अंजीर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दांत भी स्वस्थ और मज़बूत रहते हैं। अंजीर में पाए जाने वाला ख़ास गुण जिसके सेवन से दातों के सारे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। दांतो की मज़बूती के लिए अंजीर को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। इस तरह से खाने से दांतों में प्लाक और टार्टर जमा नहीं होते हैं। और जो थोड़े बहुत प्लाक और टार्टर जमा रहते हैं वह साफ़ हो जाते हैं।

4. संतरे के छिलके का उपयोग

संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से प्लाक की समस्या दूर हो सकती है। नियमित रूप से यह उपाय करने से दांतों में जमी गंदगी साफ़ हो जाती है।

5. तिल के बीज का इस्तेमाल करें

दांतो की सफ़ाई के लिए एक मुट्ठी तिल को लेकर उसे चबाएं और कुछ समय बाद दांतों को ब्रश की मदद से साफ़ कर लें। तिल को चबाते समय यह ध्यान रखें कि उसे निगलना नहीं है।

इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपने दांतो के पीले काले धब्बे को साफ़ कर सकते हैं। लेकिन याद रखें कि ब्रश करना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। अपने दांतो को नियमित रूप से दो बार ज़रूर ब्रश करना चाहिए। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें और साल में कम से कम एक बार डेंटल चेकअप कराएं।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *