फेमस कलाकार खेसारी लाल अपनी पत्नी को मानते है सबसे लकी, ग्लैमरस से कोसो दूर है चंदा देवी

Monika Tripathi
3 Min Read

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम ही अभिनेता हुए है।जिन्होंने थोड़े समय में बेशुमार कामयाबी हासिल की है।इन्ही में भोजपुरी के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल का नाम भी दर्ज है। इनके अभिनय का जलवा भोजपुरी फिल्मों में देखते ही बनता है।खेसारी लाल एक अच्छे अभिनेता के साथ ही फैमिली ओरिएंटेड पर्सन है।अभिनेता का छोटा सा परिवार है जिसमे इनकी जान बसती है।खेसारी अपने प काम के बाद परिवार को खासा तवज्जो देते है।

पत्नी को मानते है लकी

 

अभिनेता फिल्मी प्रोजेक्ट से खाली होते ही अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते है।खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी वैसे तो ग्लैमरस वर्ल्ड से ताल्लुक नहीं रहती लेकिन आप शायद ये नही जानते होगे की खूबसूरती के मामले में कही आगे है। अभिनेता ने अपनी शादी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रचा ली थी।मौजूदा समय में इनके दो बच्चे है।जिनमे बेटे का नाम ऋषभ और बेटी का नाम कृति हैं।

खेसारी और चंदा के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग है।ऐसा सुनने में आता है कि खेसारी के लिए चंदा गुड लक साबित हुई है। उनसे शादी के बाद ही अभिनेता को जिंदगी में कामयाबी में कामयाबी मिलने लगी थी।

आपको मालूम होगा की अभिनेता ने 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘ साजन चले ससुराल से’ अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।आज के दौर में अभिनेता की अभिनीत हर फिल्म और गाने लोगो को पसंद आते है। वही अपने पहले एल्बम के लिए लिट्टी चोखा की दुकान खोलने से लेकर एक सफल अभिनेता बनने के सफर में इनकी पत्नी चंदा में बढ़ चढ़ कर इनका साथ दिया।

बेहद साधारण है चंदा देवी

सोशल मीडिया पर अभिनेता अपनी फैमिली फोटोग्राफ शेयर करते रहते है। दोनों कपल की फोटो फैंस काफी पसंद करते है। भोजपुरी के इतने बड़े अभिनेता की पत्नी होने के बावजूद चंदा देवी बेहद साधारण तरीके से जीवन जीने में विश्वास रखती है।

कहते है न हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है खेसारी लाल और उनकी उनकी पत्नी इसका जीता जागता उदाहरण है।भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल और चंदा देवी की जोड़ी को इनके फैंस अपना आइडियल मानते है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *